बॉलीवुड में कोरोना वायरय का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. एक्टर अक्षय कुमार के बाद अब गोविंदा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. फिलहाल, गोविंदा होम क्वारनटीन में हैं और उनकी मेडिकल ट्रीटमेंट चल रही है.
गोविंदा के प्रवक्ता ने एक्टर की तबियत की जानकारी दी है. उन्होंने बताया- 'काफी सावधानी के बावजूद गोविंदा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वे अभी होम क्वारनटीन में हैं'. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर के संपर्क कमें आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है. उन्होंने अपील की है कि सावधानी के तौर पर जो कोई भी गोविंदा के संपर्क में आए वे भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. गोविंदा ने अपने फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों से जल्द ठीक होने आशीर्वाद मांगा है.
रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह गोविंदा ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. वे अभी होम क्वारनटीन में हैं और उनका इलाज चल रहा है. वहीं गोविंदा के घर के अन्य सदस्य कोरोना निगेटिव हैं.
Actor () has tested positive for and is currently under home quarantine. The actor said he is under able medical guidance.
— IANS Tweets (@ians_india)
He tested positive on Sunday morning and urged everyone who came in contact with him recently to get themselves tested.
अक्षय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव
गोविंदा से पहले अक्षय कुमार की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी. अक्षय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने कोरोना संक्रमण की जानकारी दी थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ''मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. सभी प्रोटोकाल्स को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं होम क्वारनटीन में हूं और जरूरी मेडिकल मदद ले रहा हूं. मैं मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों से अपना टेस्ट करवाने और ध्यान रखने का आग्रह करता हूं. जल्द ही एक्शन में वापस आऊंगा.''
ये सितारे भी कोविड-19 की चपेट में
मालूम हो फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. अक्षय और गोविंदा से पहले आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, आमिर खान, आर माधवन, परेश रावल, सतीश कौशिक समेत टीवी इंडस्ट्री की स्टार्स रुपाली गांगुली, सुधांशू पांडे, राजन शाही, अमर उपाध्याय कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. वहीं रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली हाल ही में कोरोना से उबरे हैं.