हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने प्यार को लेकर अपना नजरिया बताया है. उनका कहना है मां की तरह आत्मा से कोई और आपको प्यार नहीं कर सकता.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
पति वीर साहू संग झगड़ों पर भी एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. सपना ने कहा कि पति को मनाने, उससे लड़ने का उनके पास टाइम नहीं है.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
कर्ली टेल्स संग बातचीत में सपना ने कहा कि पति के लिए उन्होंने प्यार फील नहीं किया. हालांकि तब भी वो अच्छे से शादी में रह रही हैं.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
वो कहती हैं- मैं पत्नी हूं, वो पति हैं. मैं भी बहुत अच्छे से रिश्ता निभा रही हूं. वो भी बहुत अच्छे से रिश्ता निभाते हैं. हमारे दो बच्चे हैं.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
''लेकिन अगर आप पूछोगे कि प्यार फील हुआ. तो मैं कहूंगी नहीं. प्यार वो होता है जो आत्मा छेड़ दे. मुझे वैसा प्यार सिर्फ मेरी मां से मिला है. ''
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
जब सपना से पूछा गया कि पति संग लड़ाई होने पर कौन पहले मनाता है? एक्ट्रेस ने कहा कि वो और वीर लड़ाई नहीं करते.
Photo: Instagram @veersahuofficial
वो कहती हैं- मैं क्यों करूं इतना फालतू टाइमपास. मेरे पास इतना वक्त नहीं है. हम दोनों का अलग-अलग ओपिनियन है.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
''मैं अपना ओपिनियन बताकर वहां से चली जाती हूं. मुझे सुनना ही नहीं है उसका, क्यों सुनू मैं. ये अगर संभव है तो हो जाएगा. वरना फिर तेरी चलनी नहीं है.''
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
सपना ने कहा कि उनकी और वीर की शादी को 6 साल हो गए हैं. आज शादी के 6 साल बाद उन्हें चीजें धुंधली सी लगने लगी हैं.
Photo: Instagram @veersahuofficial
सपना ने 2020 में एक्टर, सिंगर वीर साहू से गुपचुप शादी की थी. इस रिश्ते से उनके दो बेटे हैं. सपना और वीर अपनी शादी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary