हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ बेहतरीन एक्टर में से हैं. वे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ हर जानकारी साझा करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर यह बताया है कि वह अपनी अब तक की सबसे खराब फिजीक में है. विल स्मिथ ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है. उनकी यह तस्वीर नैचुरल लोकेशन पर क्लिक की गई है. फोटो को कुछ ही वक्त में लाख में लाइक आ चुके हैं और इस पर फैंस कमेंटस कर अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं.
विल स्मिथ ने शेयर की तस्वीर
फोटो में देखा जा सकता है एक्टर ने अंडरवियर, जैकेट और शूज में दिखाई दे रहे हैं. फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं अपनी अब तक की सबसे बेकार शेप में हूं." उनकी ये पिक्चर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. फोटो पर कई सितारें भी कमेंट शेयर कर अपनी प्रतक्रियां दे रहे हैं. Arnold Schwarzenegger ने कमेंट करते हुए लिखा, 'विल, प्यारे बच्चे, मैं तुम्हारे लिए रो रहा हूं, हालांकि तुम अभी भी 90% अमेरिका से ज्यादा बेहतर शेप में हो. कोशिश करते रहो'.
फिल्ममेकर माइकल बे ने प्रतिक्रियां देते हुए लिखा, "चलो ना पूरे बैंड को वापस एक साथ ले आते हैं. बैड बॉयज फाइनल चैप्टर. तुम शेप में आ जाओगे मैं तुम्हें गारंटी देता हूं." इसी के साथ एक्टर जोएल किनमैन ने लिखा, "हाहाहाहा."
करण खंडेलवाल ने किया खुलासा, बोले-कम फॉलोअर्स की वजह से उन्हें किया गया रिजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो विल स्मिथ ने कई फिल्मों में काम किया है जैसे मैन इन ब्लैक, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, बैड बॉयज सीरीज, हैंकॉक, आफ्टर अर्थ, द कराटे किड और फोकस इस लिस्ट में शामिल है. मालूम हो विल जब भारत आए थे तो उन्होंने करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के एक गाने की शूटिंग की थी. करण जौहर ने इस फिल्म के पहले पार्ट के आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च किया था.