दो साल के इंतजार के बाद खुलासा हो ही गया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा. वैसे इस सवाल को जानने का इंतजार दर्शकों ने दो साल तक किया. इस बात को जानने की सभी को इतनी बेताबी थी कि वर्किंग डे होने के बावजूद तमाम सिनेमाघरों में पहले शो ही हाउसफुल थे.
हिंदी भाषी दर्शकों में ऐसा क्रेज आमतौर पर खान तिकड़ी का ही दिखता है. हॉल में पैर रखते ही दर्शकों का उत्साह देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें नॉर्थ बेल्ट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाला कोई स्टार नहीं है. जिस प्रभास को लोग दो साल पहले तक पहचानते भी नहीं थे, उसके लिए वे लाइन लगाकर टिकट ले रहे थे और सीटियां-तालियां बजा रहे थे.
बाहु की एंट्री से ही शुरू हो गईं तालियां
फिल्म के पहले सीन में जब मां की पूजा पूरा कराने के लिए प्रभास की एंट्री हुई तो दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया. साउथ के स्टार को ऐसा रिस्पॉन्स मिला तो लगा कि अब प्रभास को बॉलीवुड की फिल्में साइन कर ही लेनी चाहिए.
जहां तक फिल्म की बात है तो एंट्री ही नहीं, शुरुआत में कटप्पा के साथ बाहुबली की कॉमेडी पर भी दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं. मामा-भांजे इसी रूप में देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी से मिले थे. इसी बीच तकनीकी सूझबूझ के साथ जो सीन पिरोये गए है, बाहुबली के फैन्स ने उनको भी खूब सराहा.
लेकिन नहीं रोक पाए आंसू
फिल्म में अगर हंसाने वाले सीन हैं तो बाहुबली के दूसरे हिस्से ने रुलाया भी. दम साधे दर्शकों की आंखें कई बार नम हुईं. मां शिवगामी का बेटे बाहु को महल से निकालना और कटप्पा का भारी दिल से प्यारे भांजे की पीठ में तलवार घोंपना, जैसे दृश्यों पर कई हाथ आंखें पोंछ रहे थे.
और थमी रही दर्शकों की सांसें
फिल्मों में कई सीन ऐसे भी हैं जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं. और ऐसा बांधते हैं कि पलक झपकाते हुए भी लगता है कि कुछ छूट जाएगा. क्लाइमेक्स ऐसा जानदार है कि हॉलीवुड फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं. बाहुबली ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो बॉलीवुड की फिल्मों को सतही कहकर बस विदेशी फिल्मों का गुणगान करते हैं.
फिल्म से एक खास कनेक्शन तब भी महसूस होता है जब इसके पोस्टर्स को आप स्क्रीन पर लाइव होते देखते हैं. बाहुबली का हाथी की सूंड पर चढ़ना, देवसेना का राजसी रूप, बाहु और देवसेना का एक साथ तीरकमान चलाना... जैसे सीन पर्दे पर एक अलग ही कनेक्शन सेट करते हैं.
इन ट्वीट्स के जरिए जानें कैसा था फिल्म के पहले शो में हॉल का हाल -
ने कई हॉलीवुड वॉर फिल्मों को फीका कर दिया
— Medha (@beMedhavi)
फिल्मों से चरित्र अभिनेता जैसे ख़त्म हो गए थे, लेकिन कटप्पा से ये वापस आ गए, इस किरदार के बिना फिल्म इतनी प्रभावशाली नहीं होती
— Medha (@beMedhavi)
के युद्ध कौशल के आगे हॉलीवुड फेल, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा का सवाल इसके आगे छोटा पड़ जाता है
— Medha (@beMedhavi)
शुरू होने वाला है भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सबसे लंबा क्लाइमेक्स सीन, खबरों में यह 45 मिनट लंबा बताया गया है, एक रेकॉर्ड
— Medha (@beMedhavi)
तमन्ना भाटिया के फैंस जान लें अभी तक वह फिल्म में नहीं दिखी, क्या क्लाइमेक्स सीन में ही होगी एंट्री
— Medha (@beMedhavi)
की जुड़ती कड़ियाँ पहुँच गयी पहले हिस्से के पहले सीन पर... अब आगे की कहानी अमरेंद्र के बेटे महेंद्र बाहुबली के साथ
— Medha (@beMedhavi)
शिवगामी ने किया फैसला, बाहुबली का बेटा करेगा माहिष्मती पर राज़
— Medha (@beMedhavi)
मनुष्य के वैर, द्वेष, ईर्ष्या ... जैसे भावों का ताना बाना है बाहुबली,
— Medha (@beMedhavi)
फिल्म में कुत्ता शब्द का कई बार प्रयोग हुआ है, क्या फिल्म मेकर्स इसका कोई स्पष्टीकरण देंगे
— Medha (@beMedhavi)
.. कटप्पा ने बाहुबली को मार दिया, स्तब्ध करने वाला दृश्य, भरे हॉल में किसी के गले से नहीं निकली कोई आवाज़
— Medha (@beMedhavi)
कटप्पा फंस गया कर्त्तव्य और धर्म के द्वन्द में
— Medha (@beMedhavi)
फिल्म में बुने जा रहे एक के बाद एक षड़यंत्र, क्या शिवगामी के कहने पर कट्टपा ने बाहुबली को मारा
— Medha (@beMedhavi)
माहिष्मती छोड़ बाहु बसाने चला नयी नगरी, और फिल्मांकन दिखाता है कि के पास फिल्म बनाने का गज़ब हुनर है
— Medha (@beMedhavi)
धर्म का पालन करने वाले ही परीक्षा देते हैं, बाहु के सामने भी आई वो घड़ी
— Medha (@beMedhavi)
औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं काटते, उसका गला काटते हैं... और बाहुबली 2 का एक शानदार सांसें रोक देने वाला दृश्य
— Medha (@beMedhavi)
देवसेना ने उठाये शिवगामी पर सवाल, बाहु से माँगा माहिष्मती का राज
— Medha (@beMedhavi)
बाहु के खिलाफ षड्यंत्र, राज घराने के हर चमकते महल के पीछे का यही ह सच
— Medha (@beMedhavi)
एक्शन ही नहीं प्रेम कहानी के तौर पर भी याद की जायेगी फिल्म
— Medha (@beMedhavi)
कटप्पा ने बाहुबली कों क्यों मारा, इंटरवल तक नहीं मिला सबसे बड़े सवाल का जवाब
— Medha (@beMedhavi)
हिल गया माहिष्मती का सिंहासन, प्रजा ने की बाहु को राज देने की मांग
— Medha (@beMedhavi)
माहिष्मती की प्रजा चाहती है बाहु को मिले राज, और क्या मां शिवगामी की नाराजगी दूर कर पायेगा ये वीर
— Medha (@beMedhavi)
बाहु को मिली उसकी मोहब्बत, भल्लाल के नाम हुआ माहिष्मती का सिंहासन
— Medha (@beMedhavi)
बाहु को मिली उसकी मोहब्बत, भल्लाल के नाम हुआ माहिष्मती का सिंहासन
— Medha (@beMedhavi)
क्या देवसेना की मोहब्बत ने आधार किया तैयार... जो कटप्पा ने बाहुबली को मारा
— Medha (@beMedhavi)
क्या बाहु की मोहब्बत के आगे अपना वादा तोड़ देंगी शिवगामी
— Medha (@beMedhavi)
भरे दरबार में भल्लाल की जगह बाहु को चुना देवसेना ने अपना पति
— Medha (@beMedhavi)
क्या बाहु की मोहब्बत के आगे अपना वादा तोड़ देंगी शिवगामी
— Medha (@beMedhavi)
भरे दरबार में भल्लाल की जगह बाहु को चुना देवसेना ने अपना पति
— Medha (@beMedhavi)
शिवगामी के आदेश पर देवसेना को लेकर माहिष्मती पहुंचे बाहु और कटप्पा
— Medha (@beMedhavi)
के साथ भी यही दिक्कत है, रोमांटिक गाना शानदार फिल्मांकन के बावजूद बाँध नहीं पाता
— Medha (@beMedhavi)
साउथ की फिल्मों के साथ एक दिक्कत होती है कि हिंदी भाषी दर्शकों के लिए वो यादगार बोल के गाने नहीं दे पाते
— Medha (@beMedhavi)
बाहुबली ने दिया देवसेना का हमेशा साथ निभाने का वचन, परी कथाओं सा है ये रोमांस
— Medha (@beMedhavi)
देवसेना पर खुला बाहु का राज़, कटप्पा ने बताई शाही पहचान
— Medha (@beMedhavi)
साहस, बुद्धि और युक्ति... ये हैं बाहुबली का हुनर, क्या देवसेना स्वीकार करेगी प्रणय निवेदन
— Medha (@beMedhavi)
का बेहतरीन युद्ध सीन, मार्शल आर्ट्स और हॉलीवुड एक्शन भूल जाएंगे प्रभास का कौशल देख कर
— Medha (@beMedhavi)
सोच अगर पक्की हो तो एक तिनका भी तलवार में बदल सकता है
— Medha (@beMedhavi)
देवसेना की रक्षा करने आया बाहुबली, खुल गया राज़, और इसी के साथ पहले पोस्टर का सीन परदे पर
— Medha (@beMedhavi)
बाहु के प्यार पर भल्लाल की नज़र, जंग का एक नया मैदान तैयार, लेकिन अब भी इस बात का इंतज़ार कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा
— Medha (@beMedhavi)
देवसेना ने ठुकराया शिवगामी की बहू बनने का प्रस्ताव
— Medha (@beMedhavi)
भल्लाल तक पहुंची बाहु की प्रेम कहानी, ईर्ष्या ने तैयार की एक साज़िश
— Medha (@beMedhavi)
अनुष्का शेट्टी और प्रभास का कभी तगड़ा अफेयर रहा है, किरदारों की आँखों की मोहब्बत में ये झलक क्या उसी की है
— Medha (@beMedhavi)
जैसी उम्मीद थी, पहले पार्ट से बदला अनुष्का शेट्टी का लुक, बेहद खूबसूरत लग रही है ये राजकुमारी
— Medha (@beMedhavi)
पिछले 5 मिनट में कटप्पा का कॉमेडी अंदाज़, हॉल की तालियां बताती हैं के सत्या अब देश भर के स्टार बन गए हैं
— Medha (@beMedhavi)
बाहु ने तोड़ा देवसेना का निशाना, फिल्म का एक बेहतरीन टेक्निकल सीन, और देवसेना ने पकड़ा बाहु का झूठा
— Medha (@beMedhavi)
राजकुमारी देवसेना सीखा रहीहै बाहु को शिकार,
— Medha (@beMedhavi)
राजकुमारी देवसेना सीखा रहीहै बाहु को शिकार,
— Medha (@beMedhavi)
बाहु की शक्ति को पहचान रही हैं देवसेना, भाई की टेस्ट लेने गयी तो कटप्पा ने टोका
— Medha (@beMedhavi)
शुरू होने वाली है देवसेना और बाहु की प्रेम कहानी, मामा कटप्पा बन रहे हैं क्यूपिड
— Medha (@beMedhavi)
देवसेना का भाई करवा रहा ह बुद्धू बने बाहुबली की हथियारों से पहचान, आखिर बाहु भी प्यार के लिए कुछ भी करेगा
— Medha (@beMedhavi)
कुदरत के खूबसूरत नज़ारे भी फिल्म का एक आकर्षक पहलू है
— Medha (@beMedhavi)
प्रेम पुजारी बने बाहुबली, लड़ाई में भी आई देवसेना की याद, वैसे एक दम फ़िल्मी है ये लव स्टोरी
— Medha (@beMedhavi)
तलवारबाज़ी के साथ अनुष्का शेट्टी की शानदार एंट्री, बाहुबली को मिला उनका प्यार
— Medha (@beMedhavi)
में नयी चुनौती , पिंडारी , क्या कालकेय जैसा युद्ध फिर दिखेगा
— Medha (@beMedhavi)
ढूंढी जा रही है बाहुबली की दुल्हन, शिवगामी का दिखा आम माँ का रूप , कई लड़किया रिजेक्ट
— Medha (@beMedhavi)
भल्लालदेव और उसके पिता की जलन के साथ कहानी का ट्विस्ट तैयार हो रहा है, ईर्ष्या और द्वेष ही बाहुबली का आधार
— Medha (@beMedhavi)
थीम सांग के साथ बाहुबली पार्ट 1 की झलक के साथ दुसरे पार्ट का माहौल तैयार किया गया है
— Medha (@beMedhavi)
दलेर मेहँदी की आवाज़ में थीम सांग और हाथी की सूंड पर बाहुबली प्रभास... सिनेमेटोग्राफी बेहतरीन
— Medha (@beMedhavi)
की एंट्री पर सलमान की सुल्तान से ज़्यादा सीटियां, छा गए बाहुबली
— Medha (@beMedhavi)
पहला सीन शिवगामी के साथ, राम्या अपने पुराने दमदार आवाज़ और अंदाज़ के साथ
— Medha (@beMedhavi)
कहानी की शुरुआत बाहुबली के राजा बनने के साथ
— Medha (@beMedhavi)
बहुत दिन बाद बेहतरीन कास्ट के साथ फिल्म आयी है , पहले शो सब तरफ हॉउसफुल
— Medha (@beMedhavi)
पहले हिस्से की तस्वीरों के साथ हुई दुसरे भाग की शुरुआत
— Medha (@beMedhavi)