scorecardresearch
 

'थियेटर में नहीं चली तो...', OTT की नई शर्तों ने बदला गेम! तापसी पन्नू ने खोली इंडस्ट्री की पोल

लखनऊ में आयोजित साहित्य आजतक 2026 में तापसी पन्नू ने OTT प्लेटफॉर्म्स की नई शर्तों और बदलती ऑडियंस मानसिकता पर बड़ा बयान दिया. तापसी ने खुलासा किया कि अब OTT फिल्म खरीदने से पहले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का टारगेट तय करता है

Advertisement
X
तापसी पन्नू ने रिवील की OTT की मनमानी (Photo: ITG)
तापसी पन्नू ने रिवील की OTT की मनमानी (Photo: ITG)

लखनऊ में हुए साहित्य आजतक 2026 में तापसी पन्नू ने ओटीटी में रूल बुक्स आए बदलाव पर बात की. उन्होंने बड़ी बात बताई है. तापसी का कहना है कि आजकल ऑडियंस समझदार हो गई है. वो पहले से फैसला कर लेती है कि उन्हें कौन-सी फिल्म थिएटर में और ओटीटी पर देखनी है. इससे ओटीटी की ताकत बढ़ गई है. वो अब थिएटर की ऑडियंस को अपनी तरफ खींचने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं. वो अब थिएटर वाले सिनेमा की डिमांड करते हैं. 

तापसी ने की पोल-खोल

तापसी बोलीं- ऑडियन्स अब इतनी ओवरस्मार्ट भी हो गई है कि- अच्छा अब हम ना ये वाली फिल्म थियेटर में नहीं देखेंगे. ओटीटी पर देखते हैं. तो इसके चलते हो ये गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अब चाहते हैं कि थियेटर की जनता को अपने पास खींच ले. तो उनकी नई शर्तें हो गई हैं अब. वो कहते हैं कि हमें भी अब इस तरह का सिनेमा नहीं चाहिए. हमें भी अब वही सिनेमा चाहिए जो थियेटर में चल रहा है. 

'तो अब इस सिनेमा के लिए कोई जगह बची नहीं है. तो अब अगर ये सिनेमा थियेटर में नहीं चला तो ओटीटी भी इसको नहीं खरीदेंगे. ये रिएलिटी मैं अपनी ऑडियन्स के सामने रखना चाहती हूं, उनको रू-ब-रू कराना चाहती हूं. क्योंकि फिर कल को ये मत कहिएगा कि बॉलीवुड की कहानियों का स्तर नीचे गिरता जा रहा है. हमारी जड़ों से जुड़ीं कहानी नहीं होती हैं. आपकी और मेरी कहानी नहीं बता रहे आप, कहां आप मुझे स्पेन या लंदन लेकर जा रहे हैं. मैं तो रिलेट ही नहीं कर पा रहा. साउथ वाले रूटेड स्टोरीज बनाते हैं. जब तक आप अच्छा सिनेमा नहीं देखेंगे, तब तक आप वर्ल्ड सिनेमा से कम्पीट नहीं कर पाएंगे.'

Advertisement

खतरे में जड़ों से जुड़ी फिल्में

तापसी ने आगे कहा कि- ओटीटी का टाई-अप पहले हो जाता था. लेकिन अब वो मना कर देते हैं. वो कहते हैं आप पहले रिलीज करिए. अगर आपकी पिक्चर ने एक सेट किया हुआ टार्गेट बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया, तो ही हम आपकी पिक्चर खरीदेंगे. वरना आपकी फिल्म नहीं चाहिए. क्योंकि फिर वो मसाला फिल्म नहीं है. ओटीटी का क्लियर मैनडेट है अब ये. इस तरह से हम खतरे की ओर बढ़ते जा रहे हैं, क्योंकि फिर ऐसी फिल्में बनना ही बंद हो जाएंगी. फिर भी अगर मेरा काम करने का मन किया तो आप मुझे नाचते गाते ही देखेंगे.  

तापसी की 20 फरवरी को अस्सी फिल्म रिलीज होने वाली है. इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म रेप के बाद महिलाओं के साथ होने वाले सुलूक के बारे में बताया है. ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement