scorecardresearch
 

तापसी के पेरेंट्स को बेटी के बैचलर रह जाने का डर, कहते हैं- किसी से भी कर, बस कर शादी

एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर बोलते हुए तापसी ने बताया कि एक बात को लेकर उनके पेरेंट्स काफी चिंतित रहते हैं. वे चाहते हैं कि तापसी पन्नू शादी कर लें, क्योंकि उन्हें चिंता है कि तापसी हो सकता है भविष्य में कभी शादी ना करें. तापसी पन्नू बैडमिंटन प्लेयर Mathias Boe को डेट कर रही हैं.

Advertisement
X
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू
स्टोरी हाइलाइट्स
  • तापसी पन्नू के पेरेंट्स को बेटी की चिंता
  • बेटी की जल्द शादी करना चाहते हैं
  • तापसी को नहीं करनी अभी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू बैडमिंटन प्लेयर Mathias Boe को डेट कर रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है. तापसी का मानना है कि जब तक वे प्रोफेशनल लाइफ में किसी बेंचमार्क तक नहीं पहुंच जातीं वे शादी नहीं करेंगी. इस बीच तापसी ने खुलासा किया कि उनके पेरेंट्स को लगता है कि वे कभी शादी नहीं करेंगी.

तापसी के पेरेंट्स को किस बात की है चिंता?
एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर बोलते हुए तापसी ने बताया कि एक बात को लेकर उनके पेरेंट्स काफी चिंतित रहते हैं. वे चाहते हैं कि तापसी पन्नू शादी कर लें, क्योंकि उन्हें चिंता है कि तापसी हो सकता है भविष्य में कभी शादी ना करें. एक्ट्रेस ने कहा- मैं टेंपरेरी रिलेशनशिप के इच्छुक नहीं हूं. मैंने इसे हमेशा इस आधार पर देखा है कि अगर नहीं हो रहा है तो मत करो. इसके जवाब में मेरे पेरेंट्स कहते हैं भाई तू करले शादी प्लीज, बस तू करले, किसी से भी कर बस करले. उनको बस ये चिंता है कि कहीं मैं शादी ही ना करूं.


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म हसीन दिलरुबा को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. तापसी की एक्टिंग को सराहा गया है. वहीं 4 साल बाद तापसी टॉलीवुड में फिल्म मिशन इंपोसिबल (Mishan Impossible) से वापसी कर रही हैं. इसका पहला पोस्टर शेयर किया जा चुका है. तापसी की कई हिंदी फिल्में पाइपलाइन में हैं.

Advertisement


 

फिल्मों के अलावा तापसी कंगना रनौत संग अपनी फाइट को लेकर चर्चा में रहती हैं. तापसी पन्नू ने पिछले दिनों कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक्ट्रेस की उनकी जिंदगी में कोई अहमियत नहीं है. इस बयान से बौखलाईं कंगना रनौत ने तापसी को खूब खरी खोटी सुनाई. कंगना रनौत ने तापसी को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा था.

 

Advertisement
Advertisement