बॉलीवुड में टैलेंटेड एक्टर्स की कोई कमी नहीं है. कोई एक्टिंग का किंग है, तो कोई डांस में कलाकार. लेकिन बहुत कम ही ऐसे एक्टर्स मौजूद हैं जो दोनों ही कामों में माहिर हों. एक्टर शाहिद कपूर उन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था. आज लोग उनके डांस के अलावा उनकी एक्टिंग के भी कायल हैं.
शाहिद के जब डांस की बात आती है, तब लोग उनके पिछले कामों को भी तवज्जो देते हैं. उन्होंने अपने करियर के शुरू में जितनी भी फिल्में की, उसमें उनका डांस सबसे बेहतरीन रहा. लेकिन एक ऐसी फिल्म भी उनके करियर में आई थी, जिसमें उनके डांस ने लोगों को उनका और भी दीवाना बना दिया था. साल 2013 में आई फिल्म 'आर.राजकुमार' में शाहिद की डांसिंग के जलवे देखने लायक थे. उस फिल्म का गाना 'गंदी बात' बड़ा पॉपुलर हुआ था. अब हाल ही में शाहिद ने एक बार फिर अपने गाने 'गंदी बात' पर अपने पैरों को थिरकाया है.
शाहिद ने की 'गंदी बात'
शाहिद हाल ही में अपने घर में किसी की शादी में शरीक हुए थे. वो शादी में अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे, जहां दोनों को एकसाथ जाते हुए भी देखा गया था. दोनों कपल ने शादी के फंक्शन को अटेंड किया, और वहां कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर शाहिद के फैंस दंग रह गए. शाहिद शादी में अपने गाने 'गंदी बात' पर नाचते दिखे. वो अपने घरवालों के साथ डांस कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ. शाहिद का डांस वाला वीडियो खुद उनकी पत्नी मीरा ने पोस्ट किया था.
शाहिद का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर डला, उनके फैंस में एक खुशी की लहर दौड़ गई. शाहिद के फैंस ने वीडियो पर कमेंट भी किया जिसे देखकर लग रहा है, कि वो काफी समय से शाहिद को इस तरह डांस करता देखना चाह रहे थे. शाहिद ने कुछ समय पहले अपनी आने वाली फिल्म देवा की शूटिंग खत्म की है, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े भी शामिल हैं. फिल्म को डायरेक्ट रोशन एंड्रयूज ने किया है और ये 13 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है.