scorecardresearch
 

पति राज के निधन के एक महीने बाद काम पर लौटीं मंदिरा बेदी, शेयर कीं PHOTOS

एक्ट्रेस के हसबैंड और बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर राज कौशल का 30 जून, 2021 को निधन हो गया. ऐसे में मंदिरा बेदी ने खुद को और अपने परिवार को फिर से संभाला. अब तो एक्ट्रेस ने अपने जीवन की शुरुआत नए सिरे से कर ली है और वे वापस काम पर भी लौट गई हैं.

Advertisement
X
मंदिरा बेदी
मंदिरा बेदी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • राज कौशल के निधन के एक महीने बाद मंदिरा लौटीं काम पर
  • सोशल मीडिया पर शेयर कीं फोटोज

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस करने वाली मंदिरा बेदी के लिए पिछला कुछ समय काफी खराब रहा. एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने पति को गंवा दिया. एक्ट्रेस के हसबैंड और बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर राज कौशल का 30 जून, 2021 को निधन हो गया. ऐसे में मंदिरा बेदी ने खुद को और अपने परिवार को फिर से संभाला. अब तो एक्ट्रेस ने अपने जीवन की शुरुआत नए सिरे से कर ली है और वे वापस काम पर भी लौट गई हैं.

जमाने के लिए इंस्पिरेशन रही हैं मंदिरा 

मंदिरा बेदी इंडस्ट्री की सबसे स्ट्रॉन्ग एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. चाहें बात एक्टिंग की हो, स्टाइल की हो, फैशन की हो या फिर फिटनेस की. मंदिरा का हमेशा से पॉजिटिव अप्रोच ही दुनिया के सामने आया है. उनका पॉजिटिव माइंडसेट, हमेशा फिटनेस फ्रीक अंदाज और प्यारी सी मुस्कुराहट ने लोगों को हौसला दिया है. मगर खुद मंदिरा के लिए एक बुरा वक्त आ गया. उनके हसबैंड की डेथ हो गई. मगर उसके बाद भी उन्होंने अपना पॉजिटिव अप्रोच बरकरार रखा. अपने आप को कुछ समय का ब्रेक दिया और फिर वापस काम पर लौट गई हैं. मंदिरा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

सोशल मीडिया पर शूटिंग सेट से शेयर की फोटो

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे कैमरे के सामने नजर आ रही हैं और कॉफी पी रही हैं. मंदिरा बेदी ने कैप्शन में लिखा #backtowork. एक्ट्रेस द्वारा ये पोस्ट करने के बाद से उन्हें फैंस और सेलेब्स से शाबाशी मिल रही है. सभी उन्हें इनकरेज कर रहे हैं और एक्ट्रेस को वापस काम पर आते देख उनके फैंस भी बड़े खुश नजर आ रहे हैं. सब उन्हें बेस्ट विशेज दे रहे हैं. 

Advertisement

धाकड़ की रैपअप पार्टी, व्हाइट ब्रालेट-पेंट में कंगना का ग्लैमरस अंदाज, Photos

फिर से हो रही जीवन की शुरुआत

एक्ट्रेस ने इसी के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है. उन्होंने इसी के साथ कैप्शन में लिखा कि आज से मेरे बचे हुए जीवन का पहला दिन शुरू हुआ है. मंदिरा की बातों से साफ है कि उन्होंने अपने अतीत को पीछे छोड़ अब अपने वर्तमान से हाथ मिला लिया है. एक्ट्रेस के बेटे का नाम वीर है और उनकी बेटी का नाम तारा है. कुछ समय पहले अपने पति के निधन के एक महीने पूरे होने पर मंदिरा ने अपने घर पर पूजा भी रखी थी.

Advertisement
Advertisement