फिल्म KGF 2 की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है और लोग इस फिल्म को देखने का इंतजार लम्बे समय से कर रहे हैं. अब डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया है कि फिल्म का क्लाइमेक्स शूट कर लिया गया है. इस बात का ऐलान प्रशांत ने सोशल मीडिया पर किया.
खत्म हुई KGF 2 की शूटिंग
प्रशांत ने फिल्म के सेट्स से कुछ फोटोज ट्विटर पर शेयर की हैं. इस ट्वीट में प्रशांत लिखते हैं, ''यह क्रेजी, थकाने वाला और बहुत बढ़िया शूट था. संजय दत्त असल जिंदगी के असली योद्धा हैं. यश के साथ काम करना किसी ट्रीट से कम नहीं है. क्लाइमेक्स शूटिंग का अंत हुआ. दुनिया के इस फिल्म को देखने का मैं इंतजार नहीं कर सकता. #KGFChapter2 सिनेमाघरों में आने वाली है.''
Nothing short of a crazy, exhausting and fulfilling shoot🎥 The best team hands down!!!! sir a true warrior in real life ⚔ a treat to work with as always🔥
— Prashanth Neel (@prashanth_neel)
An end to the climax shoot👏Cant wait for the world to see only on the big screen🙏
बता दें कि यश की इस फिल्म में संजय दत्त अधीर का किरदार निभा रहे हैं. यह एक निगेटिव किरदार है, जो यश के किरदार से टकराता नजर आएगा. संजय दत्त को इसी साल पता चला था कि वह लंग कैंसर का शिकार हो गए हैं. ऐसे में उन्होंने अपना लाज करवाया और फिर KGF 2 की शूटिंग पर वापस लौटे. अभी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन माना जा रहा है कि यह 2021 में आएगी.