scorecardresearch
 

16 कट के बाद 'द केरल स्टोरी 2' को मिला सर्टिफिकेट, रेप सीन पर पर चली कैंची

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर विवाद जारी है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 16 कट के बाद U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म में कई संवेदनशील सीन में बदलाव किए गए हैं, जैसे किसिंग और हिंसा वाले सीन कम करना.

Advertisement
X
सेंसर बोर्ड ने पास की द केरल स्टोरी 2 (Photo: Yt/Sunshine Pictures)
सेंसर बोर्ड ने पास की द केरल स्टोरी 2 (Photo: Yt/Sunshine Pictures)

'द केरल स्टोरी 2' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाएं दायर की गई हैं. लेकिन सेंसर बोर्ड (Central Board of Film Certification-CBFC) ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करीब 16 कट या बदलाव करने को कहा था.

फिल्म में हुए बड़े बदलाव

फिल्म के कई सीन्स पर कैंची चली है. किसिंग और रेप वाले सीन 50% तक कम किए गए. एक लिप-लॉक सीन को 7 सेकंड छोटा करने को कहा गया, जबकि रेप वाले सीन 20 सेकंड घटाए गए. एक सीन में जहां एक महिला को थप्पड़ मारा जा रहा है और दूसरे सीन में जहां महिला के सिर पर वार किया जा रहा है, दोनों को 2-2 सेकंड कम किया गया.

जिस सीन में आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराते हुए दिखाया गया था, उसमें भी बदलाव करने को कहा गया. तीन डायलॉग बदलने को कहा गया और एक शब्द को म्यूट करने के ऑर्डर दिए गए.

मेकर्स ने जमा की स्क्रिप्ट

कट और बदलाव के अलावा मेकर्स से कहा गया कि वो एक डिस्क्लेमर जोड़ें, जिसमें लिखा हो कि द केरल स्टोरी 2 सच्ची घटनाओं पर आधारित है. साथ ही, डिस्क्लेमर को 2 मिनट 3 सेकंड ज्यादा समय तक स्क्रीन पर दिखाने और उसके साथ वॉइस-ओवर जोड़ने को भी कहा गया. इसके अलावा, फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट (डायलॉग्स सहित) जमा करने की हिदायत दी गई है. साथ ही ये साबित करने के लिए सही दस्तावेज देने को कहा गया कि कहानी असली घटनाओं पर आधारित है. फिल्म में एक नाबालिग कलाकार को कास्ट करने के लिए भी CBFC को सहमति पत्र दिया गया.

Advertisement

सभी बदलाव पूरे होने के बाद 16 फरवरी को फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया. फिल्म की कुल लंबाई 131 मिनट 24 सेकंड है, यानी 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड की है.

द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. हालांकि, इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाएं दायर की गई हैं. खबरों के मुताबिक केरल हाई कोर्ट बुधवार को फिल्म देखेगा, जिसके बाद इन याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement