scorecardresearch
 

विवादों में फंसी ये ईरानी हसीना, भारत छोड़ने का मिला था फरमान, टूटी शादी-स्टारडम पर लगा दाग!

नेगार खान एक ईरानियन-नॉर्वेयन एक्ट्रेस हैं, भारत में ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद वीजा विवाद में फंस गईं और उन्हें भारत से डिपोर्ट कर दिया गया था. कौन हैं वो, जानें.

Advertisement
X
क्यो नेगार खान को मिला था देश निकाला का फरमान? (Photo: Instagram @inegarkhan)
क्यो नेगार खान को मिला था देश निकाला का फरमान? (Photo: Instagram @inegarkhan)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़ी हर खबर इन दिनों सुर्खियों में है. इसी बीच एक नाम फिर चर्चा में आ गया है- ईरानियन-नार्वेयन एक्ट्रेस नेगार (निगार) खान. कभी ग्लैमर और विवादों के कारण खबरों में रहने वाली नेगार की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. उनके जिंदगी में भूचाल तब आया जब उन्हें भारत से डिपोर्ट कर वापस उनके देश भेज दिया गया था. 

ग्लैमर से विवाद तक का सफर

नेगार खान को भारत में पहचान तब मिली, जब उन्होंने क्लासिक हिंदी गाने 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी' के रीमिक्स म्यूजिक वीडियो में काम किया. अपने बोल्ड अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने रातों-रात सुर्खियां बटोरीं. ग्लैमर वर्ल्ड में उनकी एंट्री ने उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया.

वीजा विवाद और देश निकाला

फरवरी 2005 में नेगार उस समय बड़े विवाद में घिर गईं, जब उन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए वर्क वीजा हासिल करने का आरोप लगा. बताया गया कि वो टूरिस्ट वीजा पर भारत में काम कर रही थीं. इसके बाद उन्हें भारत से डिपोर्ट कर नॉर्वे भेज दिया गया.

उस वक्त नेगार और उनके एक्स-पति साहिल खान ने दलील दी थी कि उनकी शादी के आधार पर नेगार भारतीय नागरिकता की हकदार हैं. लेकिन कानूनी पेचीदगियों के चलते उन्हें देश छोड़ना पड़ा.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Shared post on

रियलिटी शो और प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहें

भारत छोड़ने के बाद नेगार ने नॉर्वे में अपने करियर को आगे बढ़ाया. उन्होंने नॉर्वेजियन रियलिटी शो पैराडाइज होटेल में हिस्सा लिया. हालांकि वहां भी विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. उन पर कई प्लास्टिक सर्जरी कराने के आरोप लगे, लेकिन नेगार ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कोई सर्जरी नहीं कराई है.

हालांकि अगर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को देखा जाए तो एक्ट्रेस की तस्वीरों में उनके पहले और अब के बदलाव को साफ देखा जा सकता है. नेगार अब किसी जीती-जागती बार्बी डॉल से कम नहीं लगतीं. उनके चेहरे के नैन-नक्श पहले से बिल्कुल बदल गए हैं.

हो चुका है तलाक 

नेगार की निजी जिंदगी भी कम उतार-चढ़ाव भरी नहीं रही. उन्होंने स्टाइल फिल्म फेम एक्टर साहिल खान से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. कपल का दो साल में ही तलाक हो गया था. माना गया कि वीजा विवाद और कानूनी परेशानियों के दौर में ही दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं. हालांकि दोनों ने कभी खुलकर एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाए.

आज जब ईरान एक बार फिर वैश्विक राजनीति के केंद्र में है, तब नेगार का नाम भी लोगों को उनके उस दौर की याद दिला रहा है, जब वो भारतीय ग्लैमर इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा हुआ करती थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement