scorecardresearch
 

NCB ने किया ग्रैबिएला के भाई को अरेस्ट तो मॉडल ने भी किया इंस्टाग्राम प्राइवेट

एक ऑफिसर ने कहा कि ग्रैबिएला के भाई के कॉल रिकॉर्ड्स दर्शाते हैं कि वे उन लोगों के संपर्क में थे जो सुशांत सिंह राजपूत केस में अरेस्ट हुए हैं. इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के मुताबिक, वो दीपेश सावंत और सैम्युएल मिरांडा के संपर्क में थे जो सुशांत केस के चलते गिरफ्तार हुए हैं.

Advertisement
X
अर्जुन रामपाल और ग्रैबिएला सोर्स इंस्टाग्राम
अर्जुन रामपाल और ग्रैबिएला सोर्स इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत केस में हाल ही में एनसीबी ने 23वीं गिरफ्तारी की थी. अफ्रीकी मूल के निवासी अगिसिलयाओस डेमेट्रिएड्स को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था.  ये शख्स अभिनेत्री और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई हैं. अपने भाई की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों में गैब्रिएला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया है. हालांकि ग्रैबिएला के पार्टनर अर्जुन रामपाल का इंस्टाग्राम अकाउंट अब भी पब्लिक बना हुआ है. 

एनसीबी ने एगिसिलियॉस को लोनावाला के रिजॉर्ट से अरेस्ट किया था. वे अपनी मंगेतर के साथ रुके हुए थे. एक ऑफिसर के मुताबिक, उनके पास से 0.8 ग्राम चरस बरामद हुई है. इसके अलावा खार के उनके घर पर एल्प्राजोलम नाम की टैबलेट्स भी मिली हैं.  एचटी के साथ बातचीत में एक ऑफिसर ने कहा कि उनके कॉल रिकॉर्ड्स दर्शाते हैं कि वे उन लोगों के संपर्क में थे जो सुशांत सिंह राजपूत केस में अरेस्ट हुए हैं. इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के मुताबिक, वो दीपेश सावंत और सैम्युएल मिरांडा के संपर्क में थे जो सुशांत केस के चलते गिरफ्तार हुए हैं. वो कई तरह के ड्रग्स में डील करता था. ग्रैबिएला के भाई को एनसीबी की कस्टडी में तीन दिनों के रिमांड पर हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

She is a a new Mom and a very fine one too. Happy first Mother’s Day, mamma @gabriellademetriades love you 😍 ❤️

A post shared by Arjun (@rampal72) on

Advertisement

ड्रग्स मामले में कई सेलेब्स से पूछताछ कर चुकी है एनसीबी
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी. इस केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी संस्थाओं ने जांच की है. ईडी ने इस मामले में ड्रग्स एंगल का खुलासा किया था जब रिया चक्रवर्ती और सुशांत की मैनेजर जया साहा के चैट रिट्रीव किए गए थे. इसके बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों से पूछताछ भी की थी.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कुक दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार, धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता रहे क्षितिज रवि प्रसाद सहित 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. बाम्बे हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले रिया को जमानत दी थी. रिया ने लगभग एक महीना जेल में बिताया था. 

 

Advertisement
Advertisement