scorecardresearch
 

इरफान की अलमारी में अपने अवॉर्ड के लिए जगह बना रहे बाबिल, शेयर किया वीडियो

कुछ ही घंटों में हजारों फैन्स ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाइक और शेयर किया है. कमेंट बॉक्स में फैन्स ने लिखा, "तुम्हारी कल्पना जल्द ही हकीकत में बदलेगी."

Advertisement
X
इरफान खान
इरफान खान

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन के बाद से लेकर अब तक उनके बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर अपने पिता की यादें शेयर करते रहे हैं. बाबिल अपने पिता के बहुत करीब थे और यही वजह है कि वह आए दिन अपने पिता को मिस करते रहते हैं. शुक्रवार को बाबिल ने अपने पिता को याद करते हुए उनकी ट्रॉफीज की एक क्लिप अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा की.

बाबिल ने ट्रॉफीज की ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अपने अवॉर्ड के लिए जगह बना रहा हूं शायद. वीडियो में बाबिल ट्रॉफियों की कैबिनेट में उंगली रखकर टैप करते नजर आ रहे हैं लेकिन उनका ये कहना कि वह अपनी ट्रॉफियों के लिए जगह बना रहे हैं कहीं न कहीं फैन्स को ये हिंट भी देता है कि क्या वह भी बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हो रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

कुछ ही घंटों में हजारों फैन्स ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाइक और शेयर किया है. कमेंट बॉक्स में फैन्स ने लिखा, "तुम्हारी कल्पना जल्द ही हकीकत में बदलेगी." एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे पूरा यकीन है. और यदि तुम ऐसा नहीं भी कर सके तो भी हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं." मालूम हो कि बीते दिनों एक इंटरव्यू में बाबिल ने बताया था कि वह एक एक्टर बनने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं.

Advertisement

आखिरी बार अंग्रेजी मीडियम में आए नजर

इरफान खान की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू दिखाया था. इरफान का इस दुनिया से विदा हो जाना बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा झटका था. वह लंबे वक्त से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे और 29 अप्रैल को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आखिरी बार वह फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे.

 

Advertisement
Advertisement