scorecardresearch
 

बी-ग्रेड फिल्मों की ‘श्रीदेवी' कहलाई एक्ट्रेस, अधूरा रहा स्टारडम का सपना, दर्दनाक थी मौत!

श्रीप्रदा ने 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, वो बी-ग्रेड फिल्मों की श्रीदेवी तक कहलाईं लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वो हकदार थीं. उनका लंबा करियर रहा बावजूद इसके वो उस स्टारडम को पाने को तरसती रहीं, जिसका कभी उन्होंने सपना देखा था.

Advertisement
X
कौन थी बी ग्रेड फिल्मों की श्रीदेवी (Photo: ITG)
कौन थी बी ग्रेड फिल्मों की श्रीदेवी (Photo: ITG)

सिनेमा की दुनिया बड़ी जादुई है, हर कोई यहां की चकाचौंध में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है. इसके लिए लोग कई जुगाड़ लगाते हैं. लेकिन बावजूद इसके वो उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाते जिसका वो सपना देखते हैं. कुछ ऐसी ही किस्मत एक्ट्रेस श्रीप्रदा की भी थी. वो सिल्वर स्क्रीन पर चमकने की चाहत लिए आई तो थीं लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद बी-ग्रेड फिल्मों तक ही सीमित होकर रह गईं. 

कौन थीं श्रीप्रदा?

श्रीप्रदा का असली नाम ईशा नायडू था. उन्हें भोजपुरी सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार' के तौर पर याद किया जाता है. एक्ट्रेस ने 80-90 के दशक में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने 1978 की फिल्म पुराना पुरुष से अपने करियर की शुरुआत की थी. श्रीप्रदा ने बंटवारा, आग के शोले, खून की प्यासी और बेवफा सनम जैसी कई नामचीन फिल्मों में काम किया.  

श्रीप्रदा का जीवन

बी-ग्रेड फिल्मों की श्रीदेवी

श्रीप्रदा की कमाल की एक्ट्रेस थीं, उनकी खूबसूरती की खूब चर्चा होती थी. इसी वजह से उन्हें बी-ग्रेड फिल्मों की श्रीदेवी भी कहा जाता था. हालांकि, ईशा के रूप में जन्मीं एक्ट्रेस ने श्रीदेवी और जया प्रदा की ही वजह से अपना नाम भी बदल डाला था. उन्हें इसी वजह से पॉपुलैरिटी भी मिली. उनकी सुंदरता और एक्टिंग टैलेंट को देखकर फिल्म मेकर और फैंस अक्सर उन्हें तब की फेमस एक्ट्रेसेज श्रीदेवी और जया प्रदा से कम्पेयर करते थे. इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद दोनों के नाम को मिलाकर श्रीप्रदा नाम रखा और इसी से अपनी पहचान बनाई. 

Advertisement
गोविंदा, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र संग श्रीप्रदा

श्रीप्रदा ने शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से ही की थी, लेकिन खास पहचान बन नहीं पाई. वो बंटवारा, आग के शोले, खून की प्यासी, बेवफा सनम, वक्त की रफ्तार, शैतानी इलाका, आखिर कौन थी, वो जैसी फिल्मों बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं. अपने करियर में उन्होंने गोविंदा, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, गुलशन ग्रोवर जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया. 

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार

फिर श्रीप्रदा ने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया. उनकी सबसे हिट फिल्म 'हम तो हो गई न तोहार' रही, इसमें उनके ऑपोजिट रवि किशन थे. एक्ट्रेस इतने पर ही सीमित नहीं रहीं उन्होंने टेलीविजन सीरीज में भी काम किया. 80s में वो सबसे ज्यादा सफल रहीं.

रवि किशन-श्रीप्रदा की भोजपुरी फिल्म

बावजूद इसके वो बिग स्क्रीन पर आने के लिए तरसती रहीं. उन्हें वो स्टारडम नहीं मिल पाया जिसका वो अक्सर सपना देखती थीं. मई 2021 में बेंगलूरु में कोरोना महामारी से उनका निधन हो गया. इस दौरान वो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी जूझ रही थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement