बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो उनकी धूम है. विक्रांत ने अपने करियर में कई सारी फिल्में की हैं मगर ओटीटी पर उन्हें वैसे रोल्स मिले हैं जिनके साथ एक्टर ने पूरा इंसाफ किया है. विक्रांत ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का भरोसा जीता है. एक्टर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर ने हाल ही में अपनी पार्टनर शीतल ठाकुर संग रजिस्टर्ड मैरिज की है. अब एक्टर की तरफ से इस बात का खुलासा भी कर दिया गया है कि वे जल्द ही ट्रेडिशनल रिचुअल्स के साथ मैरिज करेंगे.
पहली प्रायॉरिटी हैं प्रोड्यूसर्स
विक्रांत मैसी ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान बताया कि- मेरे लिए हमेशा से पहला प्यार और प्राथमिकता प्रोड्यूसर्स ही रहे हैं. ये रुकावट, ये पार्शियल लॉकडाउन, कभी फुल लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यूज के चक्कर में प्रोड्यूसर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा. मेरी पहली प्रॉयरिटी ये थी कि मैं अपने सारे वर्क कमिट्मेंट्स खत्म कर दूं. शादी तो आदमी को जब वक्त मिलेगा तब वो कर लेगा. और जब कर लेंगे तो आपको पता भी चल जाएगा.
बता दें कि विक्रांत मैसी से जब पूछा गया कि उनकी शादी में कितने लोग आएंगे और मीडिया कवरेज होगी कि नहीं तो इसके जवाब में विक्रांत ने कहा कि- मैं बहुत ही प्राइवेट बंदा हूं. मैं कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के आस-पास भी मीडिया को नहीं भटकने देता हूं. मेरी शादी में भी ऐसा ही होगा. सिर्फ घरवाले और खास मेहमान इसमें शामिल होंगे. मीडिया से मैं अपनी मैरिज सेरेमनी को दूर रखूंगा. तो रेजिस्टर्ड मैरिज के बाद विक्रांत जल्द ही शीतल से ट्रेडिशनल हिंदू वेडिंग कर सकते हैं.
क्या Vikrant Massey ने गर्लफ्रेंड Sheetal Thakur संग कर ली है शादी? ऐसी है चर्चा
2021 में ही करने वाले थे शादी
विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर का साथ बहुत पुराना है. शीतल दरअसल विक्रांत मैसी की बचपन की गर्लफ्रेंड हैं. दोनों साल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और साल 2019 में दोनों की इंगेजमेंट भी हो गई थी. इसके बाद कपल साल 2021 में शादी करने के प्लान में थे. मगर कोरोना वायरस ने सीन खराब कर दिया. अब कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है और जल्द ही ढोल-बाजे के साथ भी शादी करेंगे.