scorecardresearch
 

Aamir Khan को कैसी लगी Amitabh की 'Jhund'? बोले- पता नहीं तुम लोगों से कैसे बन गई ये फिल्म

झुंड ने आमिर के दिल को इतना खुश कर दिया कि उन्होंने फिल्म की बच्चा पार्टी और अन्य कलाकारों को अपने घर बुलाया. इसके बाद आमिर ने अपने बेटे आजाद राव को सभी से मिलाया.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन (Jhund), आमिर खान
अमिताभ बच्चन (Jhund), आमिर खान
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 4 मार्च को रिलीज होगी झुंड
  • प्राइवेट स्क्रीन‍िंंग में आमिर खान ने देखी फिल्म
  • तारीफ करते नहीं थके एक्टर

अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड 4 मार्च को रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले आमिर खान ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीन‍िंग देखी. झुंड देखकर वे इतना खुश हुए कि उन्होंने फिल्म की बच्चा पार्टी को अपने घर बुला लिया. वे फिल्म में अमिताभ को देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे. आमिर को झुंड ब‍िग बी की बेस्ट फिल्मों में से एक लगी. 

टी-सीरीज ने आमिर का रिएक्शन वीड‍ियो शेयर किया है. आमिर के पहले लफ्ज ही झुंड के लिए कॉम्प्लीमेंट से शुरू होते हैं. वे कहते हैं-  'My God! बहुत ही बेहतरीन फिल्म है. मुझे लगता है प्राइवेट स्क्रीन‍िंग में फर्स्ट टाइम स्टैंड‍िंग ओवेशन हुआ है. मेरे पास कोई अल्फाज नहीं हैं बोलने के लिए. आपने जो भारत के लड़के-लड़क‍ियों के इमोशंस को पकड़ा है ये अविश्वनीय है. और बच्चों ने जो काम किया वह भी अनबिल‍िवेबल है. क्या फिल्म बनी है या, फैंटास्ट‍िक फिल्म. ये बहुत यूनीक है, पता नहीं कैसे बन गई तुम लोगों से.'

आज दुल्हन बनेंगी Shahid Kapoor की बहन Sanah Kapur, मेहंदी सेरेमनी की फोटो वायरल

'जो भाव आपने पकड़े हैं वो लॉज‍िक से नहीं किया है, इसका एंड रिजल्ट ये आता है क‍ि मैं जोश से भर जाता हूं और ये फिल्म मुझे छोड़ नहीं सकती है. ये बहुत ही सरप्राइज‍िंग फिल्म है. हमने 20-30 साल में जो भी सीखा है इसने उन सबका फुटबॉल बना दिया है.'

Advertisement

Dhai Chaal का ट्रेलर रिलीज: भारत के ख‍िलाफ पाकिस्तान की साजिश, 26/11, उरी, पुलवामा पर उठाए सवाल

बताया अमिताभ बच्चन की वन ऑफ द बेस्ट फिल्म 

आमिर यहीं नहीं रुकते हैं. वे आगे अमिताभ बच्चन की सराहना करते हुए कहते हैं- 'बच्चन साहब ने क्या काम किया है. बच्चन साहब ने एक से एक बढ़‍िया फिल्म की है अपने कर‍ियर में, पर ये उनकी सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है.' झुंड ने आमिर के दिल को इतना खुश कर दिया कि उन्होंने फिल्म की बच्चा पार्टी और अन्य कलाकारों को अपने घर बुलाया. इसके बाद आमिर ने अपने बेटे आजाद राव को सभी से मिलाया.    

विजय बरसे की कहानी है झुंड

डायरेक्टर नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी फिल्म झुंड विजय बरसे के जीवन पर आधार‍ित है. विजय झोपड़पट्टी में रहने वाले कई बच्चों को फुटबॉल की ट्रेन‍िंग देते हैं. वे यहां स्लम सॉकर नाम के एनजीओ की स्थाना करते हैं.  

 

Advertisement
Advertisement