फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की फेयरी टेल शादी का दुखद अंत हो चुका है. 2024 से वो अपने बिजनेसमैन पति सोहेल कथुरिया से अलग रह रही थीं. अब बांद्रा कोर्ट ने कपल को आपसी सहमति से तलाक ग्रांट कर दिया है. हंसिका-सोहेल दो साल ही साथ रहे, फिर दो साल के सेपरेशन के बाद दोनों बिना किसी आरोप या एलिमनी की मांग के अलग हो गए.
हंसिका के तलाक की चर्चा काफी पहले से चल रही थी, वो अपने एक्स हसबैंड को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर चुकी थीं. इस बीच हंसिका की वो बेस्ट फ्रेंड भी वापस सुर्खियों में आ गई हैं, जो सोहेल कथुरिया की पहली पत्नी हुआ करती थीं. जिनका घर बर्बाद करने का हंसिका पर आरोप लगा था.
दरअसल, हंसिका सोहेल कथुरिया की दूसरी पत्नी थीं. उनकी पहली शादी रिंकी बजाज से हुई थी, जो एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं. हंसिका उस दौरान ब्राइड्स मेड के नाते इनकी शादी में शामिल भी हुई थीं.
सोहेल और रिंकी ने 2016 में थोड़े समय तक डेटिंग करने के बाद शादी कर ली थी. यूट्यूब पर शेयर हुई इस शादी की वीडियो में कपल ने बताया था कि उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और वहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई.
रिंकी ने वीडियो में बताया था कि उन्होंने अपने CA के फाइनल एग्जाम से एक महीने पहले ही मां को इस रिश्ते के बारे में बता दिया था. वीडियो में हंसिका भी संगीत और हल्दी जैसे फंक्शनों में मस्ती करती नजर आई थीं.
हालांकि, सोहेल और रिंकी की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए. हालांकि ये तलाक कब और किन परिस्थितियों में हुआ दोनों ने कभी इस पर बात नहीं की.
बवाल तब मचा जब हंसिका ने सोहेल को अपना मंगेतर बताया और एफिल टॉवर के सामने उनके ड्रीम प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कीं. हंसिका पर दोस्त रिंकी की शादी तोड़ने, जिंदगी बर्बाद करने और पति चुराने जैसा इल्जाम लगा.
इन आरोपों का हंसिका-सोहेल पर भी गहरा असर पड़ा था. तब कपल ने इन्हें पूरी तरह बेबुनियाद बताया. हंसिका ने 2023 के रियलिटी शो लव शादी ड्रामा के पहले एपिसोड में कहा- सिर्फ इसलिए कि मैं उस समय उस व्यक्ति को जानती थी, इसका मतलब ये नहीं कि इसमें मेरी गलती थी.
हंसिका ने आगे अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि- मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. क्योंकि मैं एक पब्लिक फिगर हूं, इसलिए लोगों के लिए मुझे दोष देना और विलेन बना देना बहुत आसान था. ये एक कीमत है जो मुझे सेलिब्रिटी होने की वजह से चुकानी पड़ती है.