scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

सिर से पांव तक 'गोल्ड' जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

विजय देवरकोंडा
  • 1/8

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वेडिंग डे पर रश्मिका-विजय सिर से लेकर पांव तक गहनों से सजे दिखे. दोनों किसी राजा रानी की तरह नजर आ रहे थे. रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक फैन्स के बीच छा गया. 

रश्मिका मंदाना
  • 2/8

रश्मिका और विजय की वेडिंग जूलरी देखकर सब यही सोच रहे हैं कि आखिर इन्होंने गहनों पर कितना पैसा खर्च किया होगा. जानते हैं कि दूल्हा-दुल्हन के गहनों की लगभग क्या कीमत हो सकती है. 
 

रश्मिका मंदाना
  • 3/8

ट्रेडिशनल वेडिंग आउटफिट में रश्मिका चोकर नेकलेस, लंबी चेन, कमरबंध, मंगलसूत्र, भारी चूड़ियां और बड़े झुमके पहने नजर आईं. आंखों से आंका जाए तो उनके गहनों का वजन करीब 1.5-2 किलो रहा होगा.

Advertisement
विजय देवरकोंडा
  • 4/8

 विजय ने भी पर्ल्स और डायमंड से सजे भारी हार पहने. साथ में डेकोरेटिव ब्रेसलेट्स और डायमंड रिंग्स. उनके जेवरों का कुल वजन आधा किलो से ज्यादा रहा. 

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा
  • 5/8

हालांकि, ये अंदाजा लेटेस्ट गोल्ड प्राइस पर है, लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सेलिब्रिटी जेवर सिर्फ वजन से नहीं आंके जाते. इसलिए एक किलो सोना करोड़ों का होगा. डिजाइनर ब्राइडल जेवर काफी महंगे होते हैं. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 6/8

सेलेब्स के गहनों में प्रीमियम क्राफ्टमैनशिप, ब्रांड वैल्यू और अनकट डायमंड, एमरल्ड, रूबी जैसे कीमती पत्थर लगे होते हैं. इसलिए कीमत आसमान छू जाती है. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 7/8

अंदाजन रश्मिका के ब्राइडल जेवर 3-5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के हो सकते हैं. डिजाइनर वैल्यू और जेम्स को ध्यान में रखें तो. इसी तरह विजय के एंटीक स्टाइल पर्ल-डायमंड जेवर 1-2 करोड़ के आसपास होंगे. 
 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 8/8

हालांकि, कपल के जेवरों के वजन या वैल्यू पर अब तक कोई ऑफिशियल डिटेल्स नहीं आई हैं. 

PHOTO: (Instagram/@rashmika_mandanna)

Advertisement
Advertisement