scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

3 दिन बाद मिसेज देवरकोंडा बनेंगी रश्मिका, शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल, हुआ ग्रैंड वेलकम

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 1/9

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कपल अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंच चुका है. दोनों को अपनी फैमिली के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है. वहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ.
 

Photo: Instagram @rashmika_mandanna
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 2/9

एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए रश्मिका ने पैप्स का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया. उनके चेहरे का ग्लो बता रहा था कि वो अपनी शादी के लिए कितनी एक्साइटेड हैं. वो चेहरे पर बड़ी सी स्माइल के साथ दिखीं.
 

Photo: Yogen Shah
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 3/9

वो शादी से पहले बॉस लेडी लुक में दिखीं. एक्ट्रेस ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू ब्लेजर और पैंट पहनी है. ओपन हेयर्स और न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया.
 

Photo: Yogen Shah
 

Advertisement
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 4/9

विजय की भी खुशी की ठिकाना नहीं दिखा. पैप्स को देखकर उन्होंने हंसते हुए पोज दिए. एक्टर ने पैप्स को हैंड वेव किया. फिर सिर झुकाकर आभार जताया और गाड़ी में बैठकर निकल गए.
 

Photo: Yogen Shah
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 5/9

विजय के साथ उनकी फैमिली भी नजर आई. विजय व्हाइट शर्ट, पैंट और ब्लैक ब्लेजर में हैंडसम हंक लगे. विजय-रश्मिका की शादी के जश्न के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं.
 

Photo: Yogen Shah
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 6/9

उनका वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर लीक हुआ था. जिसके अनुसार, 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा. 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें सेलेब्स शामिल होंगे.
 

Photo: Yogen Shah
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 7/9

जानकारी के मुताबिक, कपल की शादी इंटीमेट अफेयर होगी. बस परिवार के लोग शामिल होंगे. किसी सेलेब्रिटी को शादी का न्यौता नहीं दिया गया है. फोन का इस्तेमाल करने की मनाही है.
 

Photo: Yogen Shah
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 8/9

रश्मिका-विजय ने सालों तक अपने अफेयर को सीक्रेट रखा. रविवार रात को उदयपुर रवाना होने से पहले कपल ने अपनी शादी को कंफर्म करते हुए इंस्टा पर खास नोट शेयर किया. 
 

Photo: Instagram @rashmika_mandanna
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 9/9

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने ऐलान किया कि उनकी शादी को 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' कहा जाएगा. उन्होंने अपनी शादी को फैंस को समर्पित किया है. फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के इंतजार में हैं.
 

Photo: Instagram @rashmika_mandanna
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement