scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'पीले धागे में पिरोए काले मोती', बेशकीमती है रश्म‍िका मंदाना का मंगलसूत्र, नोटिस किया?

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
  • 1/8

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी ने फैन्स को सप्राइज कर दिया है. रश्मिका और विजय की शादी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी. विजय ट्रेडिशनल कपड़ों और जूलरी में बिल्कुल एक राजा की तरह दिख रहे थे, जबकि रश्मिका महारानी वाली वाइब दे रही थीं. 

रश्मिका मंदाना
  • 2/8

इंटरनेट पर सिर्फ इनके कपड़े ही नहीं, बल्कि जूलरी की भी चर्चा हो रही है. साड़ी-गहनों से सजी रश्मिका की हर तस्वीर को लोग बारीकी से देख रहे हैं. फोटो देखते-देखते फैन्स की नजर एक्ट्रेस के मंगलसूत्र पर पड़ी.

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
  • 3/8

रश्मिका और विजय ने अपनी शादी में हर चीज को यूनिक रखा. एक्ट्रेस ने आम मंगलसूत्र पहनने के बजाए कुछ अलग चुना, जिस पर हर किसी की नजर टिक कर रह गई. 
 

Advertisement
रश्मिका मंदाना
  • 4/8

कपल की वेडिंग फोटोज से पता चलता है कि रश्मिका मंदाना के मंगलसूत्र में पारंपरिक पीले धागे में काले मोती पिरोए हुए हैं. अमूमन एक्ट्रेस वेडिंग डे पर डायमंड से जड़ा मंगलसूत्र पहनती हैं. लेकिन रश्म‍िका ने ट्रेड‍िशन को तरजीह दी. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 5/8

विजय ने नम आंखों से रश्मिका को गले में मंगलसूत्र पहनाया है. दोनों की शादी की तस्वीर इनके सालों के प्यार की गवाही दे रही है. 

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
  • 6/8

मंडप में बैठी रश्मिका के हाथों में उनकी सगाई की अंगूठी भी चमकती हुई दिखी. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है. 

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
  • 7/8

शादी की पहली फोटोज के साथ विजय देवरकोंडा ने अपनी लेडी लव रश्मिका के लिए एक दिल को छूने वाला लंबा मैसेज भी लिखा. उन्होंने रश्मिका को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया और कहा कि वो बस मौजूदगी से ही उनका दिन बेहतर बना देती हैं. 

विजय देवरकोंडा
  • 8/8

रश्मिका और विजय की लव स्टोरी गीता गोविंदम के सेट से शुरू हुई थी. 6 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने जीवनभर साथ रहने का वादा किया.

PHOTO: Instagram @rashmika_mandanna, @thedeverakonda

Advertisement
Advertisement