scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

OTT Release This Week: 'कोहरा 2' से 'कॉन्जुरिंग 4' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा भौकाल

ओटीटी पर मचेगा भौकाल
  • 1/9

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कई फिल्में बड़े पर्दे पर इस हफ्ते रिलीज हुई हैं. लेकिन थिएटर ना जाने वालों के लिए ओटीटी पर भी काफी बढ़िया कंटेंट इस हफ्ते दस्तक दे रहा है. ओटीटी पर इस हफ्ते भौकाल मचने वाला है. आइए बताएं आप इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्या-क्या देख सकते हैं.

The Conjuring: Last Rites
  • 2/9

कॉन्जरिंग यूनिवर्स की आखिरी और सबसे डरावनी फिल्म 'द कॉन्जरिंग: लास्ट राइट्स' में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लॉरेन वॉरेन अपने आखिरी केस के लिए लौटते हैं. यहां वे स्मर्ल हॉन्टिंग से प्रेरित एक भयानक आत्मा से जूझते हैं. अगर आपको सुपरनैचुरल हॉरर पसंद है, तो यह फ्रैंचाइजी का ग्रैंड फिनाले आपके लिए परफेक्ट है. ये पिक्चर डर, सस्पेंस और इमोशनल डेप्थ से भरपूर है और 13 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

Bandwaale
  • 3/9

रतलाम की पृष्ठभूमि में सेट एक दिल छू लेने वाली म्यूजिकल ड्रामेडी 'बैंडवाले' इस हफ्ते अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रही है. इसमें युवा कवयित्री मरियम अपनी कविताओं को गुमनाम रूप से ऑनलाइन शेयर करती है. वह अपनी पहचान, आजादी और आत्म-खोज की तलाश में है. ब्रास बैंड सिंगर और डीजे के साथ उसकी दोस्ती, क्रिएटिविटी और सपनों की कहानी 'बैंडवाले', म्यूजिक, ह्यूमर और भावनाओं से भरी है. इसमें जहान कपूर, शालिनी पांडे और स्वानंद किरकिरे नजर आएंगे.

Advertisement
Kohrra Season 2
  • 4/9

नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज का 'कोहरा' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को स्ट्रीम हो गया है. बरुन सोबती और मोना सिंह स्टारर यह सीरीज ग्रिट्टी इन्वेस्टिगेशन, सोशल बैकग्राउंड और विंटरी मिस्ट से भरपूर है. सीजन 1 की तरह ही स्लो-बर्न सस्पेंस और रियलिस्टिक क्राइम स्टोरी के साथ 'कोहरा 2', पंजाबी भाषा में एकदम शानदार लगती है.

Amar Vishwas
  • 5/9

अमेजन एमएक्स प्ले पर 11 फरवरी से राजीव खंडेलवाल स्टारर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'अमर विश्वास' स्ट्रीम हो रही है. इसमें मुंबई का एक ब्रिलियंट वकील अमर विश्वास गरीबों की मदद करता है और सच्चाई की तलाश में रहता है. एक पावरफुल बिजनेसमैन की हत्या के केस में वह कोर्ट ड्रामा, माइंड गेम्स और मोरालिटी के बीच फंस जाता है. हाई-स्टेक्स और कोर्टरूम थ्रिलर से भरी ये सीरीज आप फ्री में देख सकते हैं.

Predator: Badlands
  • 6/9

प्रेडेटर फ्रैंचाइजी की नई एंट्री 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', जियो हॉटस्टार पर आ रही है. ये एक साई-फाई एक्शन हॉरर फिल्म है. इसमें एक एलियन हंटर और एंड्रॉयड के बीच ब्रूटल चेज देखने को मिलेगी, जहां शिकार और शिकारी की लाइन धुंधली हो जाती है. हाई-ऑक्टेन एक्शन, हॉरर और सर्वाइवल थ्रिल वाली ये फिल्म आपको मिस नहीं करनी चाहिए.

Baby Girl
  • 7/9

निविन पॉली स्टारर मेडिकल थ्रिलर 'बेबी गर्ल' सोनी लिव पर 12 फरवरी से स्ट्रीम हो रही है. इसमें क्रिसमस ईव पर एक गवर्नमेंट हॉस्पिटल से नवजात बेबी गर्ल गायब हो जाती है, और नर्स संल मत्थ्यू (निविन) मुख्य संदिग्ध बन जाता है. हाई-इंटेंसिटी सस्पेंस, जांच और ट्विस्ट्स से भरी यह मलयालम क्राइम-ड्रामा आपका दिल जीत सकती है. पिक्चर देखकर आपको पता चलेगा कि क्या नर्स निर्दोष है या कुछ छिपा रहा है?

Mana Shankara Vara Prasad Garu
  • 8/9

मेगा स्टार चिरंजीवी की फैमिली एंटरटेनर एक्शन कॉमेडी फिल्म 'Mana Shankara Vara Prasad Garu' भी ओटीटी पर आ गई है. नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर शंकर वारा प्रसाद अपनी तलाकशुदा पत्नी और बच्चों की सुरक्षा करते हुए उन्हें दोबारा करीब लाने की कोशिश करता है. वेंकटेश, नयनतारा और कैथरीन ट्रेसा के साथ भावनाएं, एक्शन, ह्यूमर और फैमिली ड्रामा का मिश्रण आपको इस पिक्चर में देखने को मिलता है. आप इसे जी5 पर देख सकते हैं.

Love Is Blind Season 10
  • 9/9

नेटफ्लिक्स के सबसे पॉपुलर रियलिटी टीवी शो में से एक 'लव इज ब्लाइंड' का नया सीजन रिलीज हो चुका है. सिंगल्स पॉड्स में बिना देखे कनेक्ट करते हैं और शादी की ओर बढ़ते हैं. इस बीच एक सवाल जो शो में सोचने लायक है, वो है कि क्या प्यार सच में अंधा होता है? रोमांस, ड्रामा, धोखे और इमोशनल ट्विस्ट्स से भरपूर यह रियलिटी डेटिंग शो हर हफ्ते नए एपिसोड्स के साथ बिंज करने लायक है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement