scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

न हाथों में मेहंदी-न मांग में सिंदूर, गौरव की दुल्हन बनीं कृतिका, देखें पहली तस्वीर

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी
  • 1/8

फेमस एक्ट्रेस कृतिका कामरा और होस्ट गौरव कपूर आज हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं. 11 मार्च 2026 को इस कपल ने बहुत ही सादगी और गुपचुप तरीके से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. जिसकी फोटोज अब वायरल हो रही है. (Photo: Yogen Shah)
 

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी
  • 2/8

मुंबई में गौरव कपूर के घर पर हुई यह शादी ग्लैमर की चकाचौंध से दूर, अपनों के प्यार और सादगी के बीच हुई. सबसे ज्यादा चर्चा कृतिका के लुक की हो रही है, जिन्होंने पारंपरिक दुल्हन की परिभाषा को ही बदल दिया है. (Photo: Yogen Shah)
 

कृतिका और गौरव की शादी
  • 3/8

एक्ट्रेस ने न हाथों में गहरी मेहंदी और न ही मांग में सुर्ख सिंदूर, कृतिका ने जिस तरह गौरव की दुल्हन बनकर एंट्री ली, उसने सबका दिल जीत लिया है. (Photo: Yogen Shah)
 

Advertisement
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी
  • 4/8

जानकारी के मुताबिक कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पहले ही तय कर लिया था कि वे अपनी शादी को बहुत ही 'प्राइवेट' रखेंगे और दोनों ने ऐसा ही किया. ये ही वजह रही कि शादी गौरव कपूर के घर ही हुई. (Photo: Yogen Shah)
 

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी
  • 5/8

इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए. शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब यह जोड़ा पहली बार मीडिया के सामने आया, तो उनकी खुशी देखने लायक थी.(Photo: Yogen Shah)


 

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी
  • 6/8

शादी की पहली तस्वीरों में कृतिका कामरा का स्टाइल सबसे अलग नजर आ रहा है. एक आम दुल्हन के विपरीत, कृतिका के हाथों में मेहंदी नहीं सजी थी और न ही उनकी मांग में सिंदूर का भारी टीका था. (Photo: Yogen Shah)

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी
  • 7/8

मिनिमल ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ कृतिका का 'क्लासी' लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं गौरव ने एक बहुत ही शानदार एथनिक सूट पहना था, जिसमें वह काफी डैपर लग रहे थे. (Photo: Yogen Shah)
 

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी
  • 8/8

पैपराजी को पोज देते समय गौरव की खुशी सातवें आसमान पर थी. उन्होंने मीडिया का शुक्रिया अदा किया.  गौरव और कृतिका की केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ झलक रही थी, जो उन्हें टीवी जगत का सबसे प्यारा कपल बना रही है. (Photo: Yogen Shah)
 

Advertisement
Advertisement