scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

करीना कपूर का 'प्रिटी वुमन' मोमेंट, 39 साल पुराने विंटेज गाउन में ढाया कहर, लुक ने उड़ाए सबके होश

करीना कपूर खान
  • 1/10

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था. (Photo: Yogen Shah)

करीना कपूर खान
  • 2/10

करीना कपूर के इस शानदार लुक के पीछे उनकी पसंदीदा स्टाइलिस्ट रिया कपूर का हाथ था. रिया अक्सर करीना के लिए दुनिया के नामी डिजाइनरों के पुराने और ऐतिहासिक कलेक्शन (आर्काइवल लुक्स) ढूंढकर लाती हैं. (Photo: Yogen Shah)

करीना कपूर खान
  • 3/10

इस बार रिया ने 1987 का एक विंटेज 'विक्की टिएल' रुच्ड गाउन चुना. दिलचस्प बात यह है कि यह गाउन उसी आइकॉनिक लाल ड्रेस का एक वर्जन है, जिसे हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स ने अपनी फेमस फिल्म 'प्रिटी वुमन' में पहना था. (Photo: Instagram/dietsabya)

Advertisement
करीना कपूर खान
  • 4/10

डाइट सब्या ने इसकी कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बेबो ने हमारे लिए उस आइकॉनिक पल को फिर से जी लिया है. (Photo: Instagram/dietsabya)

करीना कपूर खान
  • 5/10

विक्की टिएल का यह फुल-लेंथ गाउन बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया था. इसमें स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन थी, जो इसे काफी बोल्ड और क्लासी लुक दे रही थी. बस्ट एरिया पर प्लीटेड डिटेलिंग और क्रिस-क्रॉस सेक्शन के साथ इसमें कॉर्सेट वाली चोली थी, जो करीना के फिगर को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रही थी. (Photo: Instagram/kareenakapoorkhan)

करीना कपूर खान
  • 6/10

इसकी स्ट्रक्चर्ड बनावट और कसी हुई कमर ने पूरे आउटफिट में एक खास लुक दिया. इस विंटेज गाउन का निचला हिस्सा शिफॉन फैब्रिक से बना था, जो रेड कार्पेट पर चलते वक्त बेहद खूबसूरत लग रहा था. (Photo: Instagram/kareenakapoorkhan)

करीना कपूर खान
  • 7/10

कमर के पास से इसमें वही प्लीटेड डिजाइन दिया गया था जो ऊपर बस्ट एरिया पर था. सामने की तरफ से यह गाउन थोड़ा रिलैक्स्ड था और इसमें एक 'थाई-हाई स्लिट' भी थी, जो बेबो के लुक में एक मॉडर्न तड़का लगा रही थी. (Photo: Instagram/kareenakapoorkhan)

करीना कपूर खान
  • 8/10

करीना ने इस आउटफिट के साथ स्टाइलिश पंप्स पहने थे, जो उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रहे थे. इतने शानदार गाउन के साथ करीना ने ज्वेलरी को काफी सिंपल लेकिन कीमती रखा. (Photo: Instagram/kareenakapoorkhan)

करीना कपूर खान
  • 9/10

उन्होंने गले में रूबी और हीरों से जड़ा एक खूबसूरत चोकर नेकलेस पहना था और हाथ में एक बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की.  (Photo: Instagram/kareenakapoorkhan)
 

Advertisement
करीना कपूर खान
  • 10/10

मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट स्मोकी आई शैडो, विंग्ड आईलाइनर और वाइन रेड कलर की ग्लॉसी लिपस्टिक चुनी. जो उनके लुक को एक एलिगेंट टच दे रहे थे. (Photo: Instagram/kareenakapoorkhan)

Advertisement
Advertisement