scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

बिजनेस घराने से है ईशान किशन की GF अदिति, मॉडलिंग में छाईं, क्रिकेटर से उम्र में हैं बड़ी

ईशान-अदिति
  • 1/8

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के दो क्रिकेटर्स की खूब चर्चा रही. पहले तो हार्दिक पंड्या हैं. जिनका लेडीलव माहिका शर्मा संग खुल्लम खुल्ला रोमांस देखने को मिला. दूसरी लाइमलाइट लूटी ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने. हार्दिक और माहिका के रिश्ते के साथ इंटरनेट पर ईशान और अदिति की खूब चर्चा हो रही है.
 

Photo: Instagram @ishankishan23
 

ईशान-अदिति
  • 2/8

मैच जीतने के बाद ईशान ने लेडीलव को kiss भी किया था. अदिति पूरे मैच के दौरान ईशान को स्टैंड्स से चियरअप करती दिखी थीं. ईशान के लिए अदिति का प्यार देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. इंटरनेट पर अदिति के बारे में गूगल किया जा रहा है. जानते हैं कौन हैं अदिति?
 

Photo: Instagram @ishankishan23
 

ईशान-अदिति
  • 3/8

अदिति जयपुर की रहने वाली हैं. वो पेशे से मॉडल हैं. जानकारी के मुताबिक, उनके पिता जयपुर के बड़े कारोबारी हैं. फैशन वर्ल्ड में अदिति जाना पहचाना नाम हैं. अपनी खूबसूरती, शार्प फीचर्स और मिलियन डॉलर स्माइल के वो फेमस हैं. 
 

Photo: Instagram @aditihundia
 

Advertisement
ईशान-अदिति
  • 4/8

अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रही हैं. ये कॉम्पिटिशन जीतने के बाद उन्होंने फैशन की दुनिया में कदम रखा. अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रही हैं. वो कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं.

Photo: Instagram @aditihundia
 

ईशान-अदिति
  • 5/8

अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज के लिए वो इंस्टा पर वायरल हैं. इंस्टा पर उनके 371K फॉलोअर्स हैं. वो अपनी ग्लैमरस इमेज के लिए भी जानी जाती हैं. वो फैशन इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी फेमस हैं.

Photo: Instagram @aditihundia
 

ईशान-अदिति
  • 6/8

कम लोग जानते होंगे कि अदिति एंटरप्रन्योर भी हैं. उनका खुद का फैशन लेबल है. उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से BBA की डिग्री ली हुई है. कॉलेज के दिनों में ही वो फैशन शोज और मॉडलिंग करने लगी थीं.  वो अरमान मलिक के म्यूजिक वीडियो 'टूटे ख्वाब' में दिखी थीं.
 

Photo: Instagram @aditihundia
 

ईशान-अदिति
  • 7/8

2019 आईपीएल के दौरान ईशान संग उनका नाम जुड़ना शुरू हुआ था. तभी से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी. वो स्टैंड्स में अक्सर ईशान को सपोर्ट करती दिखती थीं. कपल के रिश्ते पर इसी साल फरवरी में मुहर लगी.
 

Photo: Instagram @aditihundia
 

ईशान-अदिति
  • 8/8

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति उम्र में ईशान से बड़ी हैं. क्रिकेटर 27 साल के हैं. वहीं अदिति 29 साल की हैं. फैंस के बीच दोनों की जोड़ी हिट है. इंटरनेट पर उनकी जोड़ी को लोगों ने मेड फॉर ईच अदर बताया है.

Photo: Instagram @aditihundia
 

Advertisement
Advertisement