scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

शादीशुदा होकर इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया Liplock, हीरोइन संग इंटीमेसी देख भड़की पत्नी?

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना
  • 1/9

बॉलीवुड की फिल्मों से ही हमने प्यार का इजहार और रोमांस करना सीखा है. पिक्चरों में एक्टर का Kiss या लिपलॉक करना आम बात है. लेकिन जब इस तरह के सीन्स उन्हें शादी के बाद करने होते हैं तो सोशल मीडिया पर हड़कंप मच जाता है. इंडस्ट्री में बहुत से शादीशुदा एक्टर्स हैं, जो फिल्मों और सीरीज में किसिंग सीन्स दे चुके हैं.

इसमें सबसे पहले शायद रणबीर कपूर का नाम ही आता है. उन्होंने फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना के साथ लिपलॉक किया था. रणबीर और रश्मिका के किसिंग और इंटीमेट सीन्स के खूब चर्चे हुए थे. इसी पिक्चर में एक्टर को तृप्ति डिमरी के साथ इंटीमेट सीन्स देते भी देखा गया था.

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
  • 2/9

'एनिमल' से पहले रणबीर कपूर ने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर संग किसिंग सीन दिए थे. दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री और रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आई थी.

आयुष्मान खुराना
  • 3/9

एक्टर आयुष्मान खुराना भी शादीशुदा थे, जब उन्होंने 'नौटंकी साला' में पूजा साल्वी को किस किया था, जिसे देखने के बाद उनकी पत्नी ताहिरा नाराज हो गई थीं.
 

Advertisement
अजय देवगन
  • 4/9

अजय देवगन ने फिल्म 'शिवाय' में एरिका कार के साथ किसिंग सीन दिया था. उन्होंने पहली बार स्क्रीन पर लिप-लॉक किया था. जब काजोल को इसके बारे में पता चला था तो वो भड़क गई थीं.

अक्षय कुमार
  • 5/9

अक्षय कुमार ने फिल्म 'धड़कन' में शिल्पा शेट्टी के साथ लिप-लॉक किया था, जबकि इस सीन की शूटिंग के कुछ दिनों पहले ही उनकी ट्विंकल खन्ना के साथ सगाई हुई थी. बाद में इस सीन को फिल्म से हटा दिया गया था. 
 

शाहिद कपूर
  • 6/9

शाहिद कपूर ने फिल्म 'कबीर सिंह' में कियारा आडवाणी के साथ खूब बोल्ड सीन्स दिए थे. इस फिल्म में उनके कियारा के साथ कई किसिंग सीन्स थे. 
 

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह
  • 7/9

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट दोनों ही शादीशुदा हैं. उन्होंने अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में किसिंग सीन दिया था, जो काफी वायरल हुआ था. 
 

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा
  • 8/9

शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है. उन्होंने भी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में अनुष्का शर्मा और 'जब तक है जान' में कटरीना के साथ किसिंग सीन दिया था, जो काफी चर्चा में रहा था.
 

दीपिका पादुकोण
  • 9/9

सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'गहराइयां' में जबरदस्त किसिंग सीन्स और इंटीमेट सीन्स दिए थे. बॉलीवुड फिल्मों में यूं तो हमेशा से ऐसा होता आया है, लेकिन फिर भी दोनों के सीन्स और केमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई थी.

Photo: IMDb

Advertisement
Advertisement
Advertisement