scorecardresearch
 

लड़ते रहे चुनाव, बढ़ती गई संपत्ति... जानिए पंजाब, उत्तराखंड और गोवा के नेताओं का हाल

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में सबसे ज्यादा संपत्ति (102 करोड़) सुखबीर सिंह बादल की बढ़ी है. उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य की संपत्ति में बड़ा उछाल देखने को मिला है.

Advertisement
X
ADR की रिपोर्ट
ADR की रिपोर्ट
स्टोरी हाइलाइट्स
  • भारतीय राजनीति में बढ़ा पैसे और बाहुबल का बोलबाला
  • ADR की रिपोर्ट में खुलासा- तेजी से बढ़ी नेताओं की संपत्ति

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर जोर आजमाइश जारी है. इन राज्यों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए राजनीतिक दल साम दाम दंड भेद का इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रचार में कितना भी पैसा खर्च हो जाए, इसकी ज्यादातर प्रत्याशियों को परवाह नहीं है. राजनीतिक दलों ने भी इस चुनाव को प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया. इन चुनावों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्र के मूड के तौर पर देखा जा रहा है.

पिछले कुछ विधानसभा चुनावों के रुझानों का विश्लेषण करने पर सामने आया है कि राजनीति में पैसों का पहले से ज्यादा बोलबाला हो गया है. ये संकेत हैं कि भारत में चुनाव जीतने के लिए पैसे और बाहुबल दोनों की जरूरत होती है.

पंजाब: 21% बढ़ी प्रत्याशियों की संपत्ति

पंजाब में चुनाव लड़ रहे 1,304 उम्मीदवारों में से 101 विधायक फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति में औसत 2.76 करोड़ रुपए (21%) की बढ़ोतरी हुई है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने इन आंकड़ों पर एक रिपोर्ट जारी की है.


इंडिया टुडे की डेटा इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) ने पंजाब में पिछले 3 विधानसभा चुनावों में जीतने वाले प्रत्याशियों का विश्लेषण किया. विश्लेषण में सामने आया चुनाव में ऐसे उम्मीदवार के जीतने की संभावना 8 गुना बढ़ जाती है, जिसके पास 5 करोड़ तक की संपत्ति है. इसके बदले सामान्य संपत्ति वाले व्यक्ति के जीतने की संभावना 8 गुना कम हो जाती है. हालांकि, विश्लेषण से यह सामने आया है कि पंजाब के लोगों ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को जितानी में बिल्कुल रुची नहीं दिखाई.

Advertisement

77% की संपत्ति बढ़ी, 21% की कम हुई

हालांकि, सभी विधायकों की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई. कुछ की संपत्ति में गिरावट भी हुई. पंजाब के 101 प्रत्याशियों में से 78 विधायकों (77 प्रतिशत) की संपत्ति अलग-अलग अनुपात में बढ़ी. संपत्ति बढ़ने का प्रतिश 2 से लेकर 2954 प्रतिशत तक रहा. हालांकि, 21 विधायकों (21 फीसदी) की संपत्ति में गिरावट आई है. यह कमी 2 फीसदी से 74 फीसदी तक है. सबसे ज्यादा शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल की संपत्ति बढ़ी. जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे बादल की प्रॉपर्टी 5 साल में 100 करोड़ से बढ़कर 202 करोड़ हो गई.

चुनाव

उत्तराखंड: औसत संपत्ति में 49% का उछाल

उत्तराखंड में दोबारा चुनाव लड़ रहे 51 विधायकों की संपत्ति 2017 से 2022 के बीच औसतन 2.33 करोड़ (49%) बढ़ी है. उत्तराखंड के मौजूदा 51 विधायकों की संपत्ति में 3 से लेकर 740 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है. सोमेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी  रेखा आर्य की संपत्ति में सबसे बड़ा उछाल हुआ है.

गोवा: 64% बढ़ गई 35 विधायकों की प्रॉपर्टी

गोवा में 37 विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं. इनकी संपत्ति में 5 सालों के अंदर औसतन 6.53 करोड़ (64%) की वृद्धि हुई है. दोबारा चुनाव लड़ रहे 37 में से 35 विधायकों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement
Advertisement