दिल्ली सरकार में शिक्षा और पर्यटन मंत्री अरविंदर सिंह लवली प्रदेश कांग्रेस के बड़े सिख चेहरों में से हैं. वह गुरुद्वारा चुनाव और गुरुद्वारा प्रशासन के मंत्री भी हैं. 1990 में वह दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए. बाद में उन्हें एनएसयूआई का महासचिव बना दिया.
1996 तक वह इस पद पर रहे. 1998 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर वह सबसे कम उम्र के विधायक बने. सन 2000 में उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया. 2003 में वह मंत्री बने. वह गांधीनगर विधानसभा से जीतते रहे हैं और इस बार भी यहीं से लड़ रहे हैं.