दिल्ली चुनाव से एक दिन पहले सियासी दिग्गजों को अब 'जनता-जनार्दन' का ही आसरा रह गया है. जनता से अपने पक्ष में वोट पाने की उम्मीद है, तो जनार्दन से आशीर्वाद पाने की कामना. कमोबेश हर पार्टी के नेता मंदिर-मस्जिद और गुरुद्वारों की शरण ले रहे हैं.
AAP के सीएम पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल भी मंदिर, गुरुद्वारा और मस्जिद में हाजिरी लगाएंगे और चुनाव में सफलता के लिए दुआ मांगेंगे. अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर गीता का एक श्लोक लिखकर कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निस्वार्थ भाव से करें काम और फल ईश्वर पर छोड़ दें.
दिल्ली में वोटिंग से एक दिन पहले कई दिग्गज नेता मंदिर और गुरुद्वारे की ओर रुख कर रहे हैं. किरण बेदी ने कृष्णानगर के गुरुद्वारे में मत्था टेककर जीत का आशीर्वाद मांगा. किरण बेदी शुक्रवार को पूरा दिन कार्यकर्ताओं के साथ ही बिताएंगी. बेदी ने कहा कि उन्होंने प्रचार में जमकर पसीना बहाया, शाम को जश्न की बारी है.कर्मण्ये वाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन: - मेरी सभी कार्यकर्ताओं से अपील है - निस्वार्थ भाव से काम करें, फल ईश्वर पर छोड़ दें। इश्वर भला करेंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
आशुतोष ने ट्विटर के जरिए बीजेपी के खिलाफ हमला बोला है. उन्होंने कई अखबारों के फ्रंट पेज की फोटो भी ट्विटर पर डाली है. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि आखिर बीजेपी के पास इतने महंगे विज्ञापनों के लिए पैसा कहां से आया?
From where BJP gets money to give front page AD in every newspaper. These ADs are most expensive and costliest.
— ashutosh (@ashutosh83B)
Every paper in Delhi is carrying front page BJP AD. What is the source of money ? AAP's fight is Ag money power.
— ashutosh (@ashutosh83B)