scorecardresearch
 

बिहार में BJP के विज्ञापन पर बढ़ा बवाल, EC ने अखबारों से मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की आखिरी दौर की वोटिंग से पहले मनाही के बावजूद अखबार में दिए गए बीजेपी के विज्ञापन पर प्रदेश बीजेपी और विज्ञापन छापने वाले अखबारों से स्‍पष्‍टीकरण मांगा है.

Advertisement
X
बिहार में BJP के इस विज्ञापन पर हुआ बवाल
बिहार में BJP के इस विज्ञापन पर हुआ बवाल

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की आखिरी दौर की वोटिंग से पहले मनाही के बावजूद अखबार में दिए गए बीजेपी के विज्ञापन पर प्रदेश बीजेपी और विज्ञापन छापने वाले अखबारों से स्‍पष्‍टीकरण मांगा है. इसके अलावा आयोग ने आदेश दिया है कि कोई भी पार्टी, उम्मीदवार, संगठन या व्यक्ति उसकी इजाजत के बगैर गुरुवार (5 नवंबर) को अखबारों में कोई विज्ञापन नहीं देगा.

इससे पहले महागठबंधन ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की थी. जेडीयू ने चुनाव आयोग से इस विज्ञापन को लेकर के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है. महागठबंधन के नेता इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से मिले और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. इस विज्ञापन को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को स्पष्ट करना चाहिए कि यह विज्ञापन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से दिए गए हैं या भटके हुए लोगों द्वारा दिए गए हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि बीजेपी ने अपने इस विज्ञापन में आरजेडी नेताओं लालू प्रसाद यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के गाय पर दिए बयानों को दिखाने के साथ ही नीतीश कुमार पर सवाल दागे गए हैं. विज्ञापन के जरिए बीजेपी ने पूछा है, 'मुख्यमंत्री जी आपके साथी हर भारतीय के पूज्य गाय का बार-बार अपमान करते रहे और आप फिर भी चुप रहे!' बीजेपी ने कहा है कि वोट बैंक की खातिर राजनीति करने के बजाय नीतीश कुमार जवाब दें.

Advertisement
Advertisement