scorecardresearch
 
Advertisement

राहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ा

aajtak.in | 12 मार्च 2019, 5:45 PM IST

Congress working committee Gujarat live updates लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज गुजरात में अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है, इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के बड़े दिग्गज इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. ऐसा 58 साल बाद हो रहा है जब कांग्रेस की ये बैठक गुजरात में हो रही है.

4:45 PM (7 वर्ष पहले)

राहुल का ऐलान - पूरे देश में लागू करेंगे न्यूनतम आय

Posted by :- Mohit Grover
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगोड़े नीरव मोदी को भाई बुलाते हैं और इनकी सरकार ब्रिटेन को नीरव मोदी के बारे में जानकारी नहीं दे रही हैं. उन्होंने कहा कि 2019 में हमारी सरकार बनेगी और हम पूरे देश में न्यूनतम आय लागू करेंगे.
4:36 PM (7 वर्ष पहले)

राफेल पर मोदी सरकार को घेरा

Posted by :- Mohit Grover
राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह चौकीदार बनेंगे, लेकिन आज हर कोई कह रहा है कि चौकीदार चोर है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी वायुसेना की तारीफ करते हैं लेकिन ये नहीं बताते हैं कि उन्हीं की जेब में से 30 हजार करोड़ रुपये लेकर उन्होंने अनिल अंबानी की जेब में डाला. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने राफेल विमान सस्ते में खरीदा था लेकिन मोदी सरकार ने महंगी डील की. राहुल ने कहा कि अनिल अंबानी राफेल क्या, कागज का हवाई जहाज भी नहीं बना सकते. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मसूद अजहर को जेल में डाला था और बीजेपी ने उसे छोड़ दिया. राहुल गांधी ने कहा कि पुलवामा के गुनाहगार मसूद अजहर को बीजेपी की सरकार ने छोड़ा और पाकिस्तान भेजा, अजित डोभाल मसूद अजहर को कंधार छोड़कर आए थे.
4:27 PM (7 वर्ष पहले)

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस बार दो विचारधाराओं की लड़ाई है, दोनों विचारधारा गुजरात में हैं. एक ओर महात्मा गांधी हैं जिन्होंने अपना जीवन देश को बनाने में लगा दिया और आज दूसरी शक्तियां इस विचारधारा को कमजोर करने में लगी हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के 4 जज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए. आज देश की संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया की बात करते हैं लेकिन युवा आज नौकरी के लिए भटक रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया लेकिन इनकी सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती है. मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हमने 2 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया. राहुल ने कहा कि हम जो कहते हैं वही करके दिखाते हैं.
4:19 PM (7 वर्ष पहले)

प्रियंका गांधी का पहला भाषण

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुजरात में अपना पहला भाषण दिया. गांधीनगर की रैली में उन्होंने कहा कि आज देश में जो रहा है उससे काफी दुख होता है, आपकी जागरुकता एक हथियार है. ये ऐसा हथियार है जो किसी को चोट नहीं पहुंचाता है, हमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि चुनाव में फिजूल के मुद्दों से बचें.
Advertisement
3:59 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के बाद कांग्रेस की बड़ी रैली हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह मंच पर मौजूद हैं. थोड़ी देर में संबोधन. इस दौरान हार्दिक पटेल भी मंच पर मौजूद हैं.
3:58 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover



3:43 PM (7 वर्ष पहले)

यहां देखें राहुल गांधी की रैली

Posted by :- Mohit Grover
3:34 PM (7 वर्ष पहले)

मुद्दा भटका रही बीजेपी

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी इस समय मुद्दे को भटकाने का काम कर रही है, लेकिन हमें उनके जाल में नहीं फंसना है. कांग्रेस लगातार रोजगार, किसान और अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठाती रहेगी. बैठक में इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया गया है.
3:02 PM (7 वर्ष पहले)

सरकार हमारी ही बनेगी: प्रियंका गांधी

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार सरकार कांग्रेस की ही बनेगी. बता दें कि प्रियंका गांधी पहली बार इस बैठक में शामिल हो रही हैं.
Advertisement
1:40 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover



1:40 PM (7 वर्ष पहले)

मनमोहन-सोनिया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इस समय लोगों को यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताने की जरूरत है. मौजूदा मोदी सरकार झूठा प्रचार कर रही है. मोदी सरकार की नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था गिर गई.वहीं, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय हित के साथ समझौता कर राजनीति की जा रही है, उन्होंने कहा कि मोदी खुद पीड़ित बनने की कोशिश करते हैं लेकिन असली पीड़ित देश की जनता है.
1:05 PM (7 वर्ष पहले)

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पहुंचे हार्दिक पटेल

Posted by :- Mohit Grover
12:08 PM (7 वर्ष पहले)

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन


12:02 PM (7 वर्ष पहले)

थोड़ी देर में कांग्रेस में शामिल होंगे हार्दिक

Posted by :- Mohit Grover
थोड़ी देर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पहुंचेंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, कांग्रेस की सदस्यता लेंगे.
Advertisement
11:56 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover



11:56 AM (7 वर्ष पहले)

विजिटर बुक में राहुल ने लिखा संदेश

Posted by :- Mohit Grover



10:45 AM (7 वर्ष पहले)

मंच से दूर कार्यकर्ताओं के बीच बैठीं प्रियंका

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा साबरमती आश्रम में राहुल-सोनिया-मनमोहन के साथ नहीं बल्कि पीछे की ओर बैठी हैं. प्रियंका गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और अल्पेश ठाकोर के साथ बैठी हैं.
10:41 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
साबरमती आश्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी.


10:31 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover



Advertisement
10:29 AM (7 वर्ष पहले)

यहां देखें पूरी कवरेज लाइव...

Posted by :- Mohit Grover
यहां अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.
10:27 AM (7 वर्ष पहले)

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका, न ही करेंगी कोई चुनावी रैली

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, साथ ही वह चुनावी रैलियां भी नहीं करेंगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद पार्टी के लिए रैलियां करने और भाषण देने की जिम्मेदारी ले रखी है.

पूरी खबर पढ़ें... लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका, न ही करेंगी कोई चुनावी रैली

10:17 AM (7 वर्ष पहले)

अहमदाबाद पहुंचे राहुल-सोनिया-प्रियंका

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने अहमदाबाद पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी.
7:48 AM (7 वर्ष पहले)

हार्दिक कांग्रेस में होंगे शामिल

Posted by :- Mohit Grover
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी आज कांग्रेस में शामिल होंगे. बीते काफी दिनों से इसकी अटकलें थी, लेकिन अब ये तय हो गया है. हार्दिक पटेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे. हार्दिक जामनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हुए पाटीदार आंदोलन के बाद से ही हार्दिक राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बने हैं.
7:46 AM (7 वर्ष पहले)

दोपहर बाद होगा राहुल का संबोधन

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस की ये बैठक पहले 27 फरवरी को होनी थी, लेकिन बालाकोट में हुए एयरस्ट्राइक के कारण और उसके बाद हुए तनाव के कारण ये टल गई थी. इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी, जिसके बाद बैठक शुरू होगी. दोपहर करीब तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बैठक को संबोधित करेंगे.


Advertisement
7:46 AM (7 वर्ष पहले)

प्रियंका भी बैठक में लेंगी हिस्सा

Posted by :- Mohit Grover
राहुल गांधी की अगुवाई में होने वाली इस वर्किंग कमेटी की बैठक में कई राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पास हो सकते हैं. गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है, यही कारण है कि कांग्रेस बीजेपी को उन्हीं के गढ़ में घेरने में जुटी है. ये राष्ट्रीय लेवल की पहली ऐसी बैठक होगी, जिसमें प्रियंका गांधी बतौर महासचिव शामिल होंगी.
7:46 AM (7 वर्ष पहले)

मोदी के गढ़ से मिशन 2019 का आगाज

Posted by :- Mohit Grover
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज गुजरात में अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक करेगी, इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के बड़े दिग्गज इस बैठक में हिस्सा लेंगे. ऐसा 58 साल बाद हो रहा है जब कांग्रेस की ये बैठक गुजरात में हो रही है.

 

Advertisement
Advertisement