बंगाल के तारकेश्वर में पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे हैं. (फाइल फोटो) Election “Commission”.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 3, 2021
बंगाल के सोनारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार, महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों की जल्द सुनवाई के लिए देशभर में एक हजार से ज्यादा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनवा रही है, लेकिन यहां दीदी की सरकार ने इसकी स्वीकृति ही नहीं दी है. उन्होंने कहा कि बीते सालों में जो निराशा यहां फैलाई गई है, उसी को आशा में बदलना ही तो आशोल पॉरिबोर्तोन है. कट मनी, बिचौलिए, करप्शन, इनको रोकने का एक बहुत सक्षम माध्यम है डिजिटल इंडिया, लेकिन इससे TMC को बहुत तकलीफ है.
चुनाव आयोग ने असम के बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से बिना शर्त माफीनामे को स्वीकारते हुए उन पर चुनाव प्रचार के लिए लगाई गई 48 घंटे की पाबंदी को घटाकर 24 घंटे कर दिया है. हालांकि आयोग की चिट्ठी जारी होने तक ये मियाद लगभग खत्म हो चुकी है.
सरमा ने एक ओर आयोग में अपनी सफाई दी और दूसरी ओर गुवाहाटी हाईकोर्ट में आयोग के आदेश को चुनौती भी दी. बहरहाल आयोग ने उनके जवाब से संतुष्टि जताई है जिसमें सरमा ने भविष्य में आचार संहिता का पालन करने की प्रतिबद्धता स्वीकारी है. अब उन्हें जनसभा, रोड शो या चुनावी रैली आदि करने की इजाजत मिल गई है.
तृणमूल कांग्रेस की नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हावड़ा के इछापुर में रोड शो करने के लिए पहुंच गई हैं.
तमिलनाडु में उम्मीदवार खुशबू सुंदर के लिए चुनाव प्रचार करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु में विकास केवल तभी हो सकता है जब डीएमके और कांग्रेस की भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति को समाप्त कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश में हो रहे विकास को एमजीआर और जयललिता के सपने को पूरा करने के लिए तमिलनाडु आना चाहिए. तमिलनाडु में विकास लाने के लिए ईके पलानीसामी और ओ पन्नीरसेल्वम ने अच्छा काम किया है.
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिल रहा है. लेकिन दीदी ने आयुष्मान भारत का लाभ किसी गरीब को मिलने नहीं दिया. बंगाल का संवेदनशील समाज, इस कठोरता को, इस निर्ममता को देख भी रहा है, समझ भी रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने शहरों में काम करने आए रिक्शा, रेहड़ी, ठेला चलाने वाले साथियों के लिए बिना गारंटी का बैंक लोन देने की योजना शुरू की. लेकिन दीदी की सरकार ने इसे सही से लागू नहीं किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में नारा दिया 'ई बार जोर का छाप कमल छाप.'
पीएम मोदी ने तारकेश्वर में कहा कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद किसान सम्मान निधि योजना लागू होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीत के बाद कैबिनेट में ही यह योजना लागू की जाएगी. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मैं बंगाल जरूर आऊंगा. बंगाल में BJP सरकार आने के बाद सबसे पहला काम किसानों के हित में फैसला लेना होगा. पहली कैबिनेट में ही बंगाल में पीएम किसान सम्मान निधि को लागू करने का निर्णय लिया जाएगा.बंगाल के हर एक किसान को जो दीदी ने नहीं दिया है, जो बकाया पिछला पैसा है, उसको जोड़कर हर किसान के बैंक खाते में 18,000 रुपये मिलेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में जहां चुनाव हो चुके हैं वहां अधिकारी किसानों की सूची बनाना शुरू कर दें.
बंगाल में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आप मेरी अपमान कीजिए लेकिन बंगाल के लोगों का अपमान मत कीजिए. दीदी ने कहा है कि BJP की रैली में जो भीड़ होती है, वो पैसे के लिए जुटती है. क्या बंगाल का नागरिक कभी बिक सकता है? अरे, ये तो स्वाभिमानी लोग हैं, पूरी अंग्रेज सल्तनत कुछ नहीं कर पाई बंगाल के लोगों का. दीदी, बंगाल के लोगों का अपमान मत कीजिए. ये वही लोग हैं, जिन्होंने 10 साल पहले आपको सर-आंखों पर बिठाया था. आज आप उनका अपमान कर रही हो. पीएम मोदी ने आगे कहा कि तृणमूल सरकार तो अपने आप में पश्चिम बंगाल के लिए आपदा सिद्ध हुई है. मानवता कहती है कि जब भी किसी पर मुसीबत आए तो मदद का हाथ आगे बढ़ाना चाहिए. लेकिन तृणमूल के लोगों ने तो मुसीबत को ही कमाई का साधन बना दिया.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ममता बनर्जी की हार का बौखलाहट का सबसे बड़ा कारण उनका रिपोर्ट कार्ड है. पिछले दस साल में ममता बनर्जी ने पिछले दस साल में क्या किया है. पुरानी इंडस्ट्री बंद हो गई, नई इंडस्ट्री का रास्ता बंद हो गया है. पश्चिम बंगाल में उद्योग रोका गया. सिंगूर में टीएमसी ने कितना बड़ा धोखा किया. आज सिंगूर में ना आज उद्योग है और ना ही किसान वहां सुखी हैं. किसान यहां के बिचौलियों से परेशान है.
पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में पीएम मोदी एक रैली को संबोधित करने पहुंचे है. उन्होंने कहा कि दो मई को जो नतीजे आएंगे उसकी झलक दो दिन पहले नंदीग्राम में देखने को मिली थी. ममता बनर्जी हार के डर से बौखला गए हैं. उन्होंने कहा कि दीदी ओ दीदी हार आपके सामने खड़ी है आप इसे स्वीकार कीजिए.
अमित शाह तमिलनाडु के वायनाड पहुंचकर थोड़ी देर में मीनांगडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह कोझिकोड जाएंगे जहां वो एक और रैली में शामिल होंगे. अमित शाह इससे पहले आज सुबह बीजेपी उम्मीदवार खुशबू सुंदर के समर्थन में चेन्नई में रोड शो किया था.
केरल के अरानमुला से सीपीआईएम उम्मीदवार वीना जार्ज की एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं. वीना को पथानामथिट्टा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चुनाव प्रचार के दौरान एक अन्य वाहन ने उनक गाड़ी में टक्कर मार दी जिसके बाद वीना और उनके ड्राइवर घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रोड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दीदी अब राम विरोध पर उतारू हो गई हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल में भारी मतो से सरकार बनाएगी. बंगाल में परिवर्तन इसलिए जरूरी है क्योंकि अबतक ममता बीजेपी का विरोध करती थी लेकिन अब भगवान राम का भी विरोध करने लगी हैं. उनको कहा कि जो राम का विरोधी है जो जानकी का विरोधी है. वो कितना भी प्रिय हो उसके त्याग देना चाहिए. बंगाल में इस टीएमसी सरकार को त्याग देना चाहिए और बंगाल के अंदर बीजेपी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया. आप लोग बीजेपी की सरकार बनाने में योगदान दें. इस दौरान उन्होंने लोगों से जय श्रीराम के नारे लगवाए.
तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अमित शाह ने डीएमके और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्ट और वंशवाद वाले इस गठबंधन की हार के बाद ही तमिलनाडु का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि मैं यहां खुशबू सुंदर को जिताने के लिए लोगों से वोट करने की अपील करने आया हूं. मोदी जी के नेतृत्व में जो पूरे देश में विकास यात्रा चली है. यह विकास यात्रा ही जयललिता के सपनों का तमिलनाडु बना सकती है. उन्होंने मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम की तारीफ की और कहा कि इन लोगों ने सही तरीके से तमिलनाडु का विकास किया है.
अमित शाह तमिलनाडु में रोड शो कर रहे हैं. यहां 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी सीटों पर मतदान होने हैं. चेन्नई में अमित शाह का रोड शो जारी है. उनके साथ खुशबू सुंदर मौजूद हैं. यहां बीजेपी का वोट शेयर कम है. डीएमके और एआईएडीएमके का वोट शेयर ज्यादा है. जयललिता और करुणानिधि की मौत के बाद बीजेपी तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया था कि ममता बनर्जी बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए दूसरी सीट तलाश रही हैं क्योंकि वह नंदीग्राम से हार रही हैं. उनके इस बयान पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने पलटवार किया है. अमित शाह और पीएम मोदी के बाद उनके चमचे भी फेक न्यूज फैला रहे हैं. लोगों को इतनी फेक न्यूज परोसने से उनका हाजमा बिगड़ जाएगा. 2019 लोकसभा चुनाव में टीएमसी का कुल वोट शेयर बीजेपी से तीन प्रतिशत ज्यादा था. तृणमूल कांग्रेस ने यह बढ़त 2021 में भी बनाए रखी है. हमें पकड़ सको तो पकड़ लो #KhelaHobe
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग ने हेमंत सरमा पर 48 घंटे प्रचार के करने से रोक लगाई है. इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी चुनाव हार चुकी है और चुनाव जीतने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है. हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि पीएम मोदी, अमित शाह, सर्वानंद सोनोवाल और जेपी नड्डा पर भी चुनाव आयोग प्रचार से रोक लगा दे. ये लोग असम के अखबारों के ऐड में नजर आए थे. शांत और निष्पक्ष चुनाव के लिए इन पर प्रतिबंध जरूरी है.
बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इस बार बंगाल में सरकार नहीं बना पाएंगी. टीएमसी इस बार चुनाव में तीसरे नंबर पर रहेगी. चोटिल पांव हिलाते हुए ममता की तस्वीर से पता चलता है कि यह पूरी तरह से ड्रामा था.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की असम में पांच गारंटी वाले वादों में सीएए लागू ना करने की बात कही गई है. मुझे समझ नहीं आता ये कौन लोग हैं जो ऐसे वाेद करते हैं. इन लोगों की समझ कितनी कम है. संसद से पास कानून को राज्य लागू करने से कैसे मना कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा की राहुल गांधी को असम की संस्कृति की समझ कम है. बदरुद्दीन का साथ वही लोग दे रहे हैं जो लोग अवसरवाद की राजनीति कर रहे हैं. कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम फैला रही है. दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में एक जनसभा के दौरान कहा था कि 'असम में सीएए नहीं आएगा. हम इसे ना असम में ना देश में लागू होने देंगे.
जेपी नड्डा ने असम चुनाव को लेकर कहा कि यहां के लोगों ने एनडीए को समर्थन देने का मन बना लिया है. पहले और दूसरे चरण के मतदान से फैसला एकतरफा हो गया है. तीसरे चरण के मतदान के लिए भी स्थिति स्पष्ट नजर आ रही है. मैं अपनी रैली और जनसभाओं में लोगों की भारी भीड़ देखता हूं.पूरे असम ने एनडीए को वोट देने का फैसला किया है.