scorecardresearch
 

मुक्ताई नगर विधानसभा सीटः 2014 में जीते थे एकनाथ खड़से, जमीन घोटाले में छिना था मंत्री पद

Maharashtra Muktainagar assembly election 2019: महाराष्ट्र की मुक्ताई नगर विधानसभा सीट से 2009 और 2014 में लगातार एकनाथ गणपतराव खड़से जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं.

Advertisement
X
2014 में मुक्ताईनगर सीट से जीते थे एकनाथ खड़से. (फोटो-FB)
2014 में मुक्ताईनगर सीट से जीते थे एकनाथ खड़से. (फोटो-FB)

  • महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को है विधानसभा चुनाव
  • 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी. राज्य में मुक्ताई नगर ऐसी विधानसभा सीट है, जिसके नतीजों पर लोगों की निगाहें रहतीं हैं. यह सीट से पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से विधायक हैं. खड़से वही हैं, जिन्हें जमीन घोटाले और दाऊद से कथित रिश्ते की वजह से 2016 में मंत्री पद गंवाना पड़ा था. मंत्री पद छिनने के बाद से खड़से की ओर से पार्टी के विरोध में कई बयान आ चुके हैं. माना जा रहा कि बीजेपी की शुरुआती दो लिस्ट में उनका नाम न होने के पीछे बागी तेवर ही वजह है.

यह विधानसभा सीट रावेर लोकसभा क्षेत्र में आती है. यहां कुल दो लाख 78 हजार 511 वोटर्स हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव मे 68.83 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था. सीट से मौजूदा विधायक एक नाथ खड़से कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में गिने जाते थे. मगर दाऊद से फोन पर कथित तौर पर बातचीत और भूमि घोटाले के आरोपों के चलते सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 2016 में उन्हें मंत्री पद से हटा दियाथा.

Advertisement

मुक्ताई नगर विधानसभा क्षेत्र नेशनल हाईवे 53 के नजदीक स्थित है. महाराष्ट्र की उत्तरी सीमा पर यह जलगांव जिले में है.  मुक्ताई नगर जलगांव जिले की एक तहसील है.

सीट का चुनावी इतिहास

इस सीट पर 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार एकनाथ गणपतराव खडसे को 85567 वोट मिले, वहीं शिवसेना के चंद्रकांत पाटिल को 75949 वोट मिले. वहीं एनसीपी उम्मीदवार अरुण पांडुरंग पाटिल 6,499 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार योगेंद्र सिंह भगवान पाटिल 4,495 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे. इस सीट पर 17 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था.

 2009 में भी बीजेपी के एकनाथ गणपतराव खड़से जीते थे. उन्होंने 85,798 वोट पाकर एनसीपी उम्मीदवार रविंद्र प्रलहद्रव पाटिल को हराया था. पाटिल को 67,319 वोट मिले थे. 2004 में यह सीट एनसीपी के बशीर मूसा पटेल ने जीती थी. 25180 वोट पाकर उन्होंने 8767 वोट पाने वाले शारदा सोहनलाल को हराया था. वहीं 1990, 1995 और 1999 में भी बशीर मूसा पटेल ने यह सीट जीती थी. मगर उस वक्त पटेल समाजवादी पार्टी में थे.  1985 में इंडियन नेशनल कांग्रेस(सोशलिस्ट) के हरि भाऊ और 1978 और 1980 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल(पूर्व राष्ट्रपति) इस सीट से चुनाव जीत चुकी हैं.

Advertisement
Advertisement