PM Modi लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में अब महज 2 चरणों के मतदान होना बाकी है. इस कड़ी में छठे चरण का चुनाव कल (25 मई) और सातवें चरण के लिए मतदान 1 जून को होना है. इसके बाद 4 जून को सभी चरणों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. आखिरी दो चरण बचे होने के कारण सियासी दलों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. हालांकि, छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है.
बता दें कि छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण में दिल्ली की 7, उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर चुनाव है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट में लिखा कि 'हमीरपुर में जहां चुनाव के बाद ईवीएम रखे हैं वहाँ के स्ट्रांग रूम में पाँचवी बार बिजली कटी है. चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन इसका तुरंत संज्ञान ले. सभी सपा प्रत्याशियों और जुझारू कार्यकर्ताओं से यही अपील है कि इसी तरह पूरे प्रदेश में, ईवीएम के स्ट्रांग रूम पर निगाह रखें और गड़बड़ी की किसी भी आशंका की सूचना हमें दें.'
लालू यादव ने X पर पोस्ट में लिखा 'बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा था इसलिए नरेंद्र मोदी, बीजेपी और संघ भारत का संविधान एवं आरक्षण ख़त्म करना चाहते है. बीजेपी वाले कान खोल सुन लें, बाबा साहेब अवतारी पुरुष थे, उनका कार्य अमिट है. बाबा साहेब के संविधान की तरफ़ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे.'
सीएम केजरीवाल ने AAP नेता आतिशी की X पर लिखी एक पोस्ट को शेयर कर वोटिंग धीमी कराने के आरोप लगाए हैं. आतिशी ने X पर पोस्ट लिखकर कहा कि, 'ऐसी जानकारी मिली है कि आज दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां INDIA गठबंधन के वोटर भारी संख्या में हैं, वहाँ पर वोटिंग धीरे करवानी है ताकि लोगों को वोट डालने में दिक़्क़त हो. प्रशासन द्वारा भाजपा को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास ग़ैर-क़ानूनी, ग़ैर-लोकतांत्रिक और ग़ैर-संवैधानिक है।और मैं उम्मीद करती हूँ कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा, और ऐसे किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा.'
पीएम मोदी ने कांग्रेस और अलायंस पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'ये इंडी गठबंधन के लोग जनता को पता नहीं क्या समझते हैं. आए दिन मूर्ख बनाने के लिए खेल कर रहे हैं. ये लोग दिल्ली में दोस्त होने का दिखावा कर रहे हैं और यहां पंजाब में गाली दे रहे हैं. जनता जान गई है, इन दोनों दुकानों का शटर एक ही है. उन्होंने कहा कि, 'हमारे पंजाब को सबसे ज्यादा घाव इसी इंडी गठबंधन ने दिए हैं. आजादी के बाद विभाजन का घाव, अस्थिरता, अशांति का घाव, भाईचारे का हमला, आस्था पर चोट. यहां कांग्रेस ने अलगाववाद को हवा दी. कांग्रेस जबतक केंद्र में रही, दंगाईयों को बचाती रही. मोदी ने सिख दंगों का फाइलें खुलवाईं और आरोपियों को सजा दिलवाई. '
लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच पांच चरणों का मतदान पूरा हो गया है. 25 मई को छठवें चरण का मतदान होना है. इसी बीच शुक्रवार को पीएम मोदी पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे. यहां उन्होंने चुनावी रैली की और जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, इस INDI गठबंधन के हाथों पंजाब को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.
पीएम मोदी ने कहा कि, 'मैं गुरुदासपुर की पावन धरती को प्रणाम करता हूं. इसमें गुरुओं के आशीर्वाद जुड़े हैं. अपनी तीसरे कार्यकाल में मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं इसलिए मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं.'
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में कहा,'आपके एक वोट ने हिंदू-सिख और बौद्ध सरणार्थियों को नागरिकता देने वाला कानून बनवाया है. आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवी बड़ी आर्थिक ताकत बनाया है. पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं. इन 5 चरणों में बीजेपी-NDA को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं. अब इसमें हिमाचल की 4 सीटें जुड़ जाएंगी तो सोने पर सुहागा हो जाएगा.'
कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने कहा,' हम यहां भारत के संविधान को बचाने के लिए आए हैं, क्योंकि लोकतंत्र खतरे में है. चंडीगढ़ मेयर चुनाव संविधान की हत्या का उदाहरण है. डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जो विकास हुआ वह पिछले 10 सालों में नहीं हुआ. हमने वादा किया था कि चंडीगढ़ में सीधे चुनाव होंगे और कार्यकाल 5 साल का होगा. मतदाता सीधे अपना मेयर चुनेंगे. इस बार जीत मिलने के 3 दिन के अंदर INDI गठबंधन पीएम की घोषणा करेगा. हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं. पीएम ने अपने प्रचार में विकास की बात छोड़कर हिंदू-मुसलमान कर दिया है.'
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा,'आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाती मालीवाल ने एक इंटरव्यू दिया है. कल दिल्ली में मतदान होना है. जहां-जहां बीजेपी के नेता लोगों से संपर्क कर रहे हैं. वहां-वहां लोग पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कर क्या रहे हैं. मुख्यमंत्री का घर एक पिटाईघर बन गया है. वहीं, अरविंद केजरीवाल जो हर किसी से सवाल पूछते थे. जिनकी जुबान 5 फुट लंबी थी, उनके मुंह में आज दही जम गया है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में रैली की. इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने सवाल किया कि क्या ब्राह्मण-बनिया परिवार में गरीब नहीं होते हैं. आखिर उन्हें आरक्षण की जरूरत क्यों नहीं है.
उन्होंने आगे कहा,'कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं. उनकी चिंता ही नहीं की. मोदी ने आकर जो समाज आरक्षण के दायरे से बाहर था, उनके गरीब बच्चों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण कर दिया. कहीं झगड़ा नहीं हुआ.'
BJP की बुर्काधारी महिला वोटरों की जांच की मांग पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश है कि हर व्यक्ति को पहचान दिखाना होगा, तभी वोट कर सकते हैं. इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. दरअसल, बीजेपी की दिल्ली यूनिट ने बुर्काधारी महिला वोटरों की जांच को लेकर चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चुनाव प्रचार करने वाले हैं. अमित शाह आज बिहार के आरा में एक रैली को संबोधित करेंगे.
1. 11 से 11.40 बजे तक शिमला में रैली.
2. 1.15 से 1.55 बजे तक मंडी में जनसभा.
3. 30 से 4.10 बजे तक गुरदासपुर में रैली.
4. 5.30 से 6.10 बजे तक जालंधर में जनसभा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस सीट से बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य को टिकट दिया है. मंडी में रौली के बाद पीएम मोदी सिरमौर जिले के नाहन में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे, जो शिमला संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. यहां से भाजपा ने सुरेश कश्यप को मैदान में उतारा है. वहीं, प्रधानमंत्री आज पंजाब के गुरदासपुर और जालंधर में भी चुनावी रैलियां करेंगे.