Darauli Election Results 2020 Live Updates: दरौली विधानसभा सीट के नतीजे, जानें अपडेट्स
aajtak.in | नई दिल्ली | 10 नवंबर 2020, 5:50 AM IST
सीवान जिले में आने वाली बिहार के दरौली विधानसभा सीट का इतिहास काफी बदलाव वाला रहा है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन समेत कई पार्टियां चुनाव जीत चुकी हैं. इस सीट पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 50.05 फीसदी लोगों ने वोट डाले.