scorecardresearch
 
Advertisement

PM Modi West Bengal Rally Live: 'जो नंदीग्राम में हुआ, वही भवानीपुर में होने जा रहा है', ममता बनर्जी पर पीएम मोदी का वार

aajtak.in | नई दिल्ली | 09 अप्रैल 2026, 1:33 PM IST

Modi West Bengal Rallies Live Updates: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर हैं. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ममता बनर्जी के गढ़ में सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार), 9 अप्रैल को बंगाल में एक ही दिन में तीन चुनावी रैलियां कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

PM to sharpen BJP's Bengal campaign with three poll rallies (File Photo- PTI) PM to sharpen BJP's Bengal campaign with three poll rallies (File Photo- PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए राज्य में एक ही दिन में तीन बड़ी रैलियां कर रहे हैं. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्य की पीएम मोदी की यह दूसरी यात्रा है. बीजेपी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया टाउनशिप में पहली रैली कर रहे हैं. इसके बाद पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल में पोलो ग्राउंड के आउटडोर स्टेडियम में दूसरी रैली होगी. वहीं, बीरभूम जिले के सूरी शहर के चंदमारी मैदान में तीसरी जनसभा होगी.

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2026 के तहत पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. बंगाल चुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें.

1:33 PM (44 मिनट पहले)

PM मोदी ने बंगाल की जनता से किए ये बड़े वादे

Posted by :- Sana Zaidi

 

12:37 PM (एक घंटा पहले)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ठीक से लागू नहीं कर रही है टीएमसी: PM मोदी

Posted by :- Sana Zaidi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां भी भाजपा या एनडीए की सरकार है, वहां मछली उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है. भाजपा सरकार की नीतियों से बिहार में मछली उत्पादन लगभग दोगुना हो गया है. आज बिहार मछली नहीं मंगवाता, बल्कि खुद दूसरों को मछली भेजता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में मछली और झींगे के उत्पादन में भारी बढ़ोतरी का बड़ा कारण प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना है. लेकिन टीएमसी सरकार को इस योजना का "पीएम" वाला नाम पसंद नहीं है. मछुआरों के भले के लिए बनी योजना को टीएमसी ठीक से लागू नहीं कर रही है. प्रधानमंत्री ने बंगाल के मछुआरों से अपील की कि वे इस चुनाव में बदलाव लाएं, ताकि बंगाल में भी मछली उत्पादन बढ़े और मछुआरे खुशहाल जीवन जी सकें.

 

12:27 PM (एक घंटा पहले)

PM मोदी बोले- TMC ने बंगाल के युवाओं के साथ गद्दारी की

Posted by :- Sana Zaidi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने बंगाल के युवाओं के साथ जो कुछ किया है, वह अपना पाप अगले 100 साल में भी नहीं धो पाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, टीएमसी ने बंगाल के युवाओं के साथ गद्दारी की है. यहां निजी क्षेत्र में नौकरियां नहीं हैं और जो थोड़ी बहुत हैं, वे भी घुसपैठियों को दे दी गई हैं. सरकारी पदों को टीएमसी के मंत्री लूट रहे हैं.

 

12:21 PM (एक घंटा पहले)

TMC के राज में सिर्फ घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फूली है: पीएम मोदी

Posted by :- Sana Zaidi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय में देश भर के लोग हल्दिया में काम करने आते थे. लेकिन आज हालात यह हैं कि खुद हल्दिया के युवा रोजगार की तलाश में अंडमान, ओडिशा और दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "टीएमसी सरकार के राज में सिर्फ घुसपैठियों  घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फूली है. टीएमसी सरकार फर्जी दस्तावेज बनाने और गाय तस्करी का काम कर रही है. टीएमसी की राजनीति डर पर टिकी हुई है.

पीएम मोदी जी ने आगे कहा कि पहले हल्दिया काम का केंद्र था, लेकिन टीएमसी शासन में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. वे मजबूर होकर दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ने जनसभा में लोगों से अपील की कि इस बार बंगाल को बदलने के लिए वोट दें ताकि युवाओं को अपने घर में ही रोजगार मिल सके और बंगाल फिर से प्रगति की राह पर आए. 

 

Advertisement
12:18 PM (एक घंटा पहले)

'जो नंदीग्राम में हुआ, वही भवानीपुर में होने जा रहा है', ममता बनर्जी पर पीएम मोदी का वार

Posted by :- Sana Zaidi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हाल नंदीग्राम में किया था इस साल वही हाल भवानीपुर में होने जा रहा है. बंगाल का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि बंगाल की भव्यता को लौटाने का चुनाव है. इस बार निर्मम सरकार की विदाई होगी.

12:12 PM (2 घंटे पहले)

Modi West Bengal Rally: ममता बनर्जी पर पीएम मोदी का वार

Posted by :- Sana Zaidi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेदिनीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है. यह चुनाव बंगाल की पुरानी शान वापस लाने का चुनाव है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह चुनाव विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है. इसका सबसे पहला और बड़ा कदम होगा इस निर्दयी सरकार को हटाना. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश के कई राज्य तरक्की की राह पर चल रहे हैं, लेकिन टीएमसी की निर्दयी सरकार बंगाल को पीछे खींच रही है. उन्होंने कहा कि बंगाल को फिर से गौरवशाली बनाने के लिए इस बार बदलाव जरूरी है. जनसभा में मौजूद लोगों से उन्होंने अपील की कि वे इस चुनाव में बंगाल की भलाई के लिए वोट दें. 

 

11:57 AM (2 घंटे पहले)

West Bengal Elections: आसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार हैं अग्निमित्रा पॉल

Posted by :- Sana Zaidi

आसनसोल कोयला और उद्योग क्षेत्र है. यह पहले भाजपा का मजबूत गढ़ था. अब पार्टी यहां फिर से अपना कब्जा वापस पाना चाहती है. भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण सीट से दोबारा चुनाव लड़ रही हैं.

11:55 AM (2 घंटे पहले)

Modi West Bengal Rally: हल्दिया में पीएम मोदी की रैली

Posted by :- Sana Zaidi

हल्दिया को राज्य के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है. यह पूर्वी मेदिनीपुर जिले में बीजेपी का सबसे मजबूत इलाका है. भारतीय जनता पार्टी यहां अपनी सत्ता बनाए रखना चाहती है.

11:46 AM (2 घंटे पहले)

PM Modi in Bengal: मोदी ने TMC को बताया था महा जंगलराज

Posted by :- Sana Zaidi

इससे पहले 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले से अपना चुनावी अभियान शुरू किया था. उस रैली में उन्होंने टीएमसी पर राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि टीएमसी “महा जंगलराज” चला रही है. मोदी ने इस चुनाव को ‘भय’ और ‘भरोसा’ की लड़ाई बताया था.

Advertisement
11:44 AM (2 घंटे पहले)

West Bengal Elections: दक्षिण बंगाल पर BJP का फोकस

Posted by :- Sana Zaidi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को तीन बड़ी रैलियां करने जा रहा हैं. बीते चुनाव में बीजेपी को बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में अच्छे नतीजे मिले हैं, ऐसे में पार्टी वहां अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गढ़ों में भी घुसने की कोशिश कर रही है.
 

11:36 AM (2 घंटे पहले)

Bengal Assembly Election 2026: बीजेपी से ममता बनर्जी की कड़ी टक्कर

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल में 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री हैं. 14 साल से CM ममता के सामने भारतीय जनता पार्टी से मुख्य चुनौती है. 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी. 

11:35 AM (2 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Election 2026: भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में ममता बनर्जी

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बतौर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने 8 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. 

11:28 AM (2 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Election 2026: दो चरणों में कितनी सीटों पर होगी वोटिंग

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं, दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर कराया जाएगा. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

11:25 AM (2 घंटे पहले)

West Bengal Elections 2026 Shedule: बंगाल में दो चरणों में होगी वोटिंग

Posted by :- Sana Zaidi

विधानसभा चुनाव 2026 के तहत पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए  23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा.

Advertisement
Advertisement