मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. ऐसे में उनके बेटों के बारे में लोग काफी कुछ जानते हैं. वहीं आज हम आपको उनके छोटे भाई अनिल अंबानी के बेटों के बारे में बताने जा रहे हैं. उनके बड़े बेटे का नाम जय अनमोल अंबानी है. अभी उनकी उम्र 27 साल है. अनमोल 2014 से ही कई वित्तीय सेवाओं से जुड़े बिजनेस के काम को देख रहे है. जिसके बाद उन्हें एडिशनल डायरेक्टर के पद से प्रमोशन देकर एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया.