scorecardresearch
 

पंजाब बोर्ड: रिजल्ट नहीं हुआ जारी, फिर भी अगली क्लास में जाएंगे 5वीं और 8वीं के छात्र

Punjab Board: लॉकडाउन के चलते नहीं जारी हुए परिणाम, फिर भी अगली क्लास में जाएंगे 5वीं और 8वीं के छात्र.

Advertisement
X
लॉकडाउन के कारण जारी नहीं हुए पंजाब बोर्ड के परिणाम
लॉकडाउन के कारण जारी नहीं हुए पंजाब बोर्ड के परिणाम

कोरोना वायरस संकट को लेकर लागू लॉकडाउन के कारण पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) परिणाम जारी नहीं कर पाया है. अब बोर्ड ने पंजाब के विद्यालयों में 5वीं और 8वीं की कक्षाओं के छात्रों के अगली कक्षा में अस्थायी तौर पर प्रवेश देने की घोषणी की है.

ऐसे में राज्य के छात्र सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छठी और 9वीं कक्षाओं में दाखिला ले सकते हैं. पंजाब बोर्ड ने ये फैसला कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण लिया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पीएसईबी द्वारा जारी एक सर्क्यूलर के अनुसार कक्षा 5 के लिए दो विषयों की परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया है, ऐसे में परिणाम शेष तीन पेपरों में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाएगा. अब रिजल्ट की घोषणा कब की जाएगी, इसके बारे में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Advertisement

वहीं बोर्ड एक सर्कुलर के अनुसार कक्षा 8 के छात्रों को भी अगले स्तर यानी कक्षा 9 में अस्थायी तौर पर प्रवेश दिया जाएगा. कक्षा 8 के छात्रों को भी आयोजित किये जा चुके विषयों की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

बता दें, राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की गई है. ये छुट्टियां 11 अप्रैल से 10 मई, 2020 तक होंगी.

Advertisement
Advertisement