scorecardresearch
 

PANJAB UNIVERSITY: 2017-18 से 10 फीसदी ज्‍यादा देनी होगी TUTION FEES

पंजाब यूनिवर्सिटी ने आने वाले सत्र में सभी कोर्सेज की फीस में इजाफा कर दिया है.

Advertisement
X
Panjab University
Panjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी ने नए सत्र के लिए नया फीस स्‍ट्रक्‍चर जारी कर दिया है. नए सत्र में हर कोर्स की ट्यूशन फीस बढ़ाई गई है. कम से कम 10 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है.

ये रिवाइज्‍ड ट्यूटशन फीस उन छात्रों के लिए होगी, जो 2017-18 में एडमिशन लेंगे. नए फीस स्‍ट्रक्‍चर के मुताबिक, MBA (General, IC, HR) के लिए सालाना ट्यूटशन फीस अब 10‍,340 रुपए होगी और मैंटेनेंस चार्जेज 1,372 रुपए देने होंगे.


इसी तरह, बी फार्मेसी के लिए नई ट्यूशन फीस 5,590 रुपए होगी और मैंटेनेंस चार्ज 3,167 रुपए देने होंगे. एलएलबी कोर्स की फीस 4 हजार से बढ़ाकर 4,500 रुपए और मैंटेंनेस चार्ज 1,372 रुपए किया गया है.

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही छात्रों ने यूनिवर्सिटी के फीस बढ़ोत्‍तरी के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया था जिसके बाद अब ये नई घोषणा की गई है जिसके तहत 10 फीसदी की फीस बढ़ोत्‍त्‍ारी की बात कही गई है.

Advertisement
Advertisement