scorecardresearch
 

नालंदा विश्वविद्यालय के संचालक मंडल से अमर्त्य सेन हटाए गए...

नालंदा विश्वविद्यालय के संचालक मंडल से अर्थथास्त्री प्रो. अमर्त्य सेन और अर्थशास्त्री मेघनाथ देसाई किए गए बाहर, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने संचालक मंडल का पुनर्गठन किया.

Advertisement
X
Amartya Sen
Amartya Sen

बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के संचालक मंडल से नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री प्रो. अमर्त्य सेन के साथ-साथ अर्थशास्त्री मेघनाथ देसाई को हटा दिया गया है. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम 2010 की धारा 7 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए संचालक मंडल का पुनर्गठन किया और नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री प्रो. अमर्त्य सेन के साथ-साथ अर्थशास्त्री मेघनाथ देसाई को भी हटाने का निर्णय लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के आलोचक प्रो. अमर्त्य सेन को फरवरी 2015 में ही नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद को छोड़ना पड़ा था. होने से अर्थशास्त्री मेघनाथ देसाई के अलावा टीएमसी के सांसद और हावर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे सुगता बोस को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गोपा सबरवाल को भी पद से हटा दिया गया है. इनकी जगह पर हिस्टोरिकल स्टडीज के डीन डॉ. पंकज मोहन को का प्रभारी कुलपति की जिम्मेवारी दी गयी है. नालंदा विश्विद्यालय के कुलाधिपति के पद पर डॉ. जार्ज यो को बरकरार रखा गया है.

Advertisement

राष्ट्रपति ने अटॉर्नी जनरल से कानूनी रायमशवरे के बाद नालंदा विश्वविद्यालय के संचालक मंडल का पुनर्गठन किया है. नए संचालक मंडल में 13 सदस्य होंगे. जिसमें कुलाधिपति और के पदेन सदस्य होते हैं. संचालक मंडल में भारत सहित पांच देशों के प्रतिनिधि रखे गए हैं. पिछले साल नालंदा विश्वविद्यालय को सबसे अधिक सहायता देने वाले देशों को वरीयता दी गयी है.

Advertisement
Advertisement