scorecardresearch
 

IIT JAM Results 2020: आईआईटी जैम रिजल्ट घोषित, जानें- कितने हुए पास

जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (JAM) एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट आप ऑफिशि‍यल वेबसाइट पर देख सकते हैं. रिजल्ट के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

  • रिजल्ट ऑफिशि‍यल वेबसाइट joaps.iitk.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.
  • जैम रिजल्ट में कुल 14 हजार उम्मीदवार पास हुए हैं.
  • आईआईटी और आईआईएसई के एमएससी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं

IIT JAM 2020 Result: आईआईटी कानपुर ने आईआईटी जैम (Joint Admissions Test for M.Sc) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशि‍यल वेबसाइट joaps.iitk.ac.in पर जाकर देख सकते हैं. यहां रिजल्ट देखने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है. यहां देखें.

बता दें कि उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना एनरोलमेंट नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड पास में रखना बहुत जरूरी है. आईआईटी कानपुर ने आईआईटी जैम एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट की घोषणा की है, इस परीक्षा के स्कोरकार्ड 31 मार्च को जारी किए जाएंगे. बता दें कि जैम रिजल्ट में कुल 14 हजार उम्मीदवार पास हुए हैं.

Advertisement

इस डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं

जैम परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी देश भर की आईआईटी और आईआईएसई के एमएससी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. जैम की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी 2020 को किया गया था. जो संस्थान आईआईटी जैम परीक्षा के स्कोर को मान्यता देते हैं वो जल्द ही अपनी कट ऑफ सूची जारी करेंगे. इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी.

ऐसे देखें IIT JAM Result 2020

स्टेप 1- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशि‍यल वेबसाइट joaps.iitk.ac.in पर जाएं.

स्टेप 2- अब यहां IIT JAM Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- अब अगले पेज पर मांगी गई जानकारी डालें और सबमिट करें.

स्टेप 4- जानकारी डालते ही आपका रिजल्ट डाउनलोड करने का ऑप्शन आएगा.

स्टेप 5- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके एक प्रिंट निकाल लें जो आगे भी काम आएगा.

Advertisement
Advertisement