मानव संसाधान विकास मंत्रालय ने आईआईटी बंबई को विदेशों में गेट और जेईई परीक्षा आयोजित करने के लिए एक मॉडल तैयार करने का निर्देश दिया है. एक समिति की सिफारिश के आधार पर मंत्रालय ने यह प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का ब्लूप्रिंट तैयार करने का फैसला लिया है. इस समिति ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट सौंपी है.
बंबई के निदेशक से आग्रह किया जाता है कि चुनिंदा देशों में जेईई और गेट आयोजित करने के लिए कार्य योजना तैयार करें जैसा कि रिपोर्ट में प्रस्तावित है.
सितम्बर 2010 में आईआईटी की ने कहा था कि आईआईटी में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले स्टूडेंट्स की कुल संख्या का 20 फीसदी अंतरराष्ट्रीय छात्र होने चाहिए. अंतरराष्ट्रीय छात्रों को एडमिशन सुपरन्यूमरेरी (अधिसंख्य कोटा) के आधार पर नामांकन दिया जाएगा. यानी किसी आईआईटी में अगर पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में 120 सीटें हैं तो इसकी 20 फीसदी सीटें अलग से विदेश से आने वालों छात्रों के लिए रखी जाएंगी.