scorecardresearch
 

DU चुनाव: दीवारों पर पोस्‍टर लगाने पर होगी सख्‍त कार्रवाई

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

Advertisement
X
DU LOGO
DU LOGO

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. इन निर्देशों में यह बात कही गई है कि पोस्टर चिपका कर दीवारों को गंदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ दिल्ली संपत्ति निरूपण अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. लगाने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा सकता है.

उल्‍लेखनीय है कि उम्मीदवारों के समर्थक हर साल चुनाव के दौरान दीवारों पर पोस्‍टर लगा देते हैं.

डीयू में 11 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होना है. प्रशासन से लेकर छात्र संगठनों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. चुनाव के दौरान शिकायतों को दूर करने के लिए प्रशासन ने एक सेल भी बनाई है, जिससे कि बनी रहे.

Advertisement
Advertisement