scorecardresearch
 

SBI Apprentice Result 2021: एसबीआई भर्ती फाइनल सेलेक्‍शन लिस्‍ट जारी, यहां देखें स्‍कोरकार्ड

SBI Apprentice Result 2021: रिजल्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लाइव है. बैंक ने अपरेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची तैयार की है और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को भी अपलोड किया है.

Advertisement
X
SBI Recruitment 2021:
SBI Recruitment 2021:
स्टोरी हाइलाइट्स
  • परीक्षा 17 और 20 सितंबर को आयोजित हुई है
  • मेरिट लिस्‍ट के साथ स्‍कोरकार्ड भी जारी हुए हैं

SBI Apprentice Result 2021: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपरेंटिस भर्ती के लिए 17 और 20 सितंबर 2021 को आयोजित परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. रिजल्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लाइव है. बैंक ने अपरेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची तैयार की है और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को भी अपलोड किया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार फौरन वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्‍ट डाउनलोड करें और अपने स्‍कोर चेक करें.

SBI Apprentice Result 2021: ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्‍ट
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/carres पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे अप्रेंटिस रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
स्‍टेप 4: स्‍कोरकार्ड स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट और स्‍कोरकार्ड की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें.

चयन अभी प्रोविजनल है और स्थानीय भाषा (भाषाओं) में योग्‍यता परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उम्‍मीदवारी निश्चित होगी. इस भर्ती के माध्‍यम से कुल 6100 अप्रेंटिस पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जानी है. इसके लिए 26 जुलाई तक आवेदन दर्ज किए गए और परीक्षा 17 से 20 सितंबर तक आयोजित की गई. उम्‍मीदवार भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्‍य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

Advertisement

रिजल्‍ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement
Advertisement