RRB Group D Result 2022 Date and Time: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट (RRB Group D Result) 2022 का इंतजार है. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में अगस्त से अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल आंसर-की 14 अक्टूबर को जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 19 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था. बोर्ड (आरआरबी) ने साथ ही भर्ती परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और रिस्पोंस शीट भी जारी की थी. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा.
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कब जारी हो सकता है?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) जल्द ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है. क्योंकि जारी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख (19 अक्टूबर 2022) को काफी समय बीत गया है. प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा. उम्मीद कि जा रही है रिजल्ट नवंबर 2022 में कभी भी घोषित हो सकते हैं. हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
Sarkari Result, Govt Jobs 2022 LIVE Updates: Check Here
RRB Railway Group D Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, आरआरबी की उस क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं जिससे आवेदन किया है.
स्टेप 2: होम पेज पर, 'RRB Group D Result 2022 Level 1 of 7th CPC Link' एक्टिव हो जाएगा. उसपर क्लिक करें.
स्टेप 3: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी, उस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे.
स्टेप 4: उम्मीदवार आगे के लिए रिज्लट की पीडीएफ डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट अपने पास रख सकेंगे.
रेलवे में 1 लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
आरआबी ग्रुप डी भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1 लाख 03 हजार 769 रिक्त पद भरे जाएंगे. इनमें 20,734 पद यानी 20 प्रतिशत पद अप्रेंटिस के हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए लगभग 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.