scorecardresearch
 

Rajasthan Board 12th Commerce Result Declared: राजस्थान बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित, 98.95 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास, ऐसे चेक करें परिणाम

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा में जिन स्टूडेंट्स ने इस साल कॉमर्स स्ट्रीम से एग्जाम दिया है, उनका इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल का पास प्रतिशत 98.95 रहा है. इस परीक्षा में बैठे छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Advertisement
X
Rajasthan Board Commerce Result 2024 Declared
Rajasthan Board Commerce Result 2024 Declared

Rajasthan Board Commerce Result Declared: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो चुका है. जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी है, वे आजतक.इन और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड के मुताबिक, इस साल का कुल पास प्रतिशत 98.95 रहा है. कॉमर्स स्ट्रीम में 98.66 प्रतिशत लड़के और 99.51 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं. 

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स की परीक्षा में कुल 26622 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 26418 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. उच्च माध्यमिक वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में 17271 छात्रों में से 12179 छात्र और 9147 छात्राओं में से 7919 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं.

छात्र-छात्राओं को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. वे https://www.aajtak.in/education/board-exam-results वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक सकते हैं. आरबीएसई सीनियर सेकेंडरी कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जानने के लिए स्टूडेंट्स को केवल यहां रोल नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करने होंगे. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

आजतक.इन पर ऐसे चेक करें 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट:

स्टेप 1: सबसे पहले आजतक की वेबसाइट Aajtak.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर 'बोर्ड रिजल्ट' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां 'Rajasthan Board Class 12 Examination Commerce Result 2024' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करें.
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 6: रिजल्ट की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

Advertisement

Direct Link to Check Rajasthan Board Commerce Result 2024

एक या दो विषय में फेल होने पर दे सकेंगे कंपार्टमेंट एग्जाम

इस साल राजस्थान बोर्ड से करीब 19 लाख छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक और इंटरमीडएट की बोर्ड परीक्षा दी है. ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो जायेंगे उनके पास भी इसी साल पास होने का मौका रहेगा. ऐसे छात्र कम्पार्टमेंट एग्जाम में शामिल होकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे.

राजस्थान बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) क्लास का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाता है. ऐसे में छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट:

स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर, 'RBSE 12th Result' लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें.

स्टेप 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.

स्टेप 5: छात्र यहां से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement