scorecardresearch
 

Karnataka TET Result 2019: पेपर 1, पेपर 2 के रिजल्‍ट जारी, यहां करें चेक

Karnataka TET Result 2019: योग्यता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत नंबर प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जो कि 150 में से 90 हैं। हालांकि, कट-ऑफ स्कोर SC/ST कैंडिडेट्स के लिए 55 प्रतिशत है.

Advertisement
X
Karnataka TET 2019 Result
Karnataka TET 2019 Result
स्टोरी हाइलाइट्स
  • क्वालीफाई होने वाले उम्‍मीदवारों को KARTET प्रमाणपत्र दिया जाता है
  • प्रमाणपत्र सात साल के लिए वैध होगा

Karnataka TET Result 2019: Centralized Admission Cell (CAC) ने कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2019 के रिजल्‍ट आज 23 नवंबर को घोषित कर दिए हैं. रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in पर उपलब्ध है. पेपर 1 के लिए कुल 47,077 उम्‍मीदवारों ने आवेदन किया था जबकि पेपर 2 के लिए 1.69 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षाएं 04 अक्टूबर को राज्य भर के 604 केंद्रों में आयोजित की गई थीं जिनके रिजल्‍ट आज जारी किए गए हैं।

देखें: आजतक LIVE TV

KARTET TET Result 2019: कैसे करें चेक
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर, KARTET 2019 लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्‍ट कर दिया जाएगा.
स्‍टेप 4: एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके लॉग-इन करें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट स्‍‍क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें. 

उम्मीदवार को अपने रिजल्‍ट और ओएमआर शीट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें क्‍योंकि आगे की प्रक्रिया में इनकी जरूरत पड़ेगी. योग्यता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत नंबर प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जो कि 150 में से 90 हैं। हालांकि, कट-ऑफ स्कोर SC/ST कैंडिडेट्स के लिए 55 प्रतिशत है. क्वालीफाई करने वाले उम्‍मीदवारों को KARTET प्रमाणपत्र दिया जाता है. रिजल्‍ट जारी होने की तारीख से KARTET प्रमाणपत्र सात साल के लिए वैध होगा.  जो उम्‍मीदवार पेपर I को क्लियर करते हैं वे कक्षा 1 से 5 में पढ़ाने के पात्र होंगे जबकि पेपर II को क्लियर करने वाले उम्‍मीदवार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे.

Advertisement

रिजल्‍ट अभी चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें

 

Advertisement
Advertisement