scorecardresearch
 

HPBOSE: 12वीं के परिणाम जारी, 62.01% छात्र हुए पास, प्रीति बिरसंता ने किया टॉप

Himachal Board Class 12th Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं...  ऐसे देखें अपने स्कोर...

Advertisement
X
 HPBOSE HP Board 12th Result 2019
HPBOSE HP Board 12th Result 2019

HPBOSE 12th Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं. लंबे इंतजार के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org , hpresults.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं. इस साल 12वीं कक्षा में 62.01 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है. वहीं प्रीति बिरसंता ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल  किए हैं.

कक्षा 12वीं में इस साल 95,492 छात्रों में से 55,949  छात्रों ने सफलता हासिल की है. जिसमें से 16,121 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है. वहीं परीक्षा में 19,728  छात्र फेल हो गए हैं. परीक्षा के लिए कुल 49136 लड़कों में से 28,375  पास हुए हैं वहीं 45,784 लड़कियों में से 30,574 पास हुई हैं.

जिन छात्रों ने परीक्षा दी है वह नीचे दी गए स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे देखें परिणाम

Advertisement

स्टेप 1- सबसे पहले हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.

स्टेप 2-  अब  'HPBOSE Class 12 results' पर क्लिक करें.

स्टेप 3- अपना नाम और रोल नंबर भरें.

स्टेप 4- अब  'Search Result'  पर क्लिक करें.

स्टेप 5-  रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा. भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

मोबाइल पर ऐसे देखें परिणाम

रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने के संभावना रहती है. ऐसे में छात्र बिना इंटरनेट के भी परिणाम देख सकते हैं. छात्रों को HP12   रोल नंबर लिखकर 56263 लिखकर भेज दीजिए.  

HPBOSE 12th Result: इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम

- hpbose.org

- examresults.net

- indiaresults.com

बता दें, कक्षा 12वीं  की परीक्षा में 20 फरवरी से 2 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी. जिसमें एक लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे.  प्रैक्टिकल परीक्षा और फिजिकल परीक्षा की परीक्षाएं 20 फरवरी से 2 मार्च, 2019 तक आयोजित की गईं थी.

HPBOSE: कैसा था पिछले साल का कक्षा 12वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने पिछले साल 24 अप्रैल को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए थे. जिसमें पिछले साल करीब 98,000 छात्रों ने भाग लिया था. परीक्षा में  72.89 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. 12वीं के साइंस स्ट्रीम के छात्र साहिल खटना ने 98 प्रतिशत अंक मार्क्स हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था.  बता दें, पिछले साल 98,281 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें कुल 68,621 छात्र पास हुए थे.

Advertisement

Advertisement
Advertisement