scorecardresearch
 

CGPSC Interview Result 2021: असिस्‍टेंट प्रोफेसर भर्ती के रिजल्‍ट जारी, देखें मेरिट लिस्‍ट

CGPSC Interview Result 2021: ऐसे सभी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं और होम साइंस विषय के लिए असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार के दौर में उपस्थित हुए हैं, वे अपना नाम जारी मेरिट लिस्‍ट में चेक करें. उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है.

Advertisement
X
CGPSC 2021 Interview Result
CGPSC 2021 Interview Result
स्टोरी हाइलाइट्स
  • लिखित परीक्षा का रिजल्‍ट 19 जनवरी 2021 को घोषित किया गया था
  • इंटरव्‍यू 02 मार्च 2021 को आयोजित किया गया था

CGPSC Interview Result 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर होम साइंस सब्‍जेक्‍ट के लिए असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद के लिए इंटरव्‍यू राउंड का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है. वे सभी उम्मीदवार जो असिस्‍टेंट प्रोफेसर (होम साइंस) पद के लिए इंटरव्‍यू राउंड में उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्‍ट छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं. आयोग ने 02 मार्च 2021 को होम साइंस विषय के लिए असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद के लिए इंटरव्‍यू आयोजित किया था. लिखित परीक्षा का रिजल्‍ट 19 जनवरी 2021 को घोषित किया गया था. 

CGPSC Interview Result 2021: ऐसे करें चेक
स्‍टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: अब लेटेस्‍ट नोटिस सेक्‍शन में दिख रहे इंटरव्‍यू रिजल्‍ट के लिंक पर जाएं.
स्‍टेप 3: अपने सब्‍जेक्‍ट के लिए जारी लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 4: चयनित उम्‍मीदवारों की मेरिट लिस्‍ट आपकी स्‍क्रीन पर खुल जाएगी.
स्‍टेप 5: अपना रिजल्‍ट चेक करें और अपने पास सेव कर लें.

ऐसे सभी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं और होम साइंस विषय के लिए असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार के दौर में उपस्थित हुए हैं, वे अपना नाम जारी मेरिट लिस्‍ट में चेक करें. उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है. रिजल्‍ट/ मेरिट लिस्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक नीचे भी मौजूद है. उम्‍मीदवार किसी भी अन्‍य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

Advertisement

मेरिट लिस्‍ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

Advertisement
Advertisement