scorecardresearch
 

CBSE Class 10 Term 1 Result: वेबसाइट पर नहीं जारी किया गया 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट, जानें कैसे मिलेगा स्कोरकार्ड

Class 10 Term 1 Result 2022: बोर्ड ने स्कोरकार्ड संबंधित स्कूलों को मेल किए हैं. स्कूल छात्रों के परिणाम को डाउनलोड करके छात्रों को दे सकते हैं. बोर्ड ने उम्‍मीदवारों के सब्‍जेक्‍ट वाइस स्‍कोर रिलीज़ किए हैं.

Advertisement
X
CBSE Board Results Latest Update
CBSE Board Results Latest Update
स्टोरी हाइलाइट्स
  • सीबीएसई ने स्कूलों को मेल किए रिजल्ट
  • कैंडिडेट को पास या फेल घोषित नहीं किया गया

CBSE Class 10 Term 1 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के टर्म 1 परिणाम  घोषित कर दिए हैं. लेकिन ये परिणाम सीबीएसई रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी नहीं किए गए हैं. बोर्ड ने स्कोरकार्ड संबंधित स्कूलों को मेल किए हैं. ऐसे में छात्र संबंधित स्कूल प्रशासन से जाकर अपना स्कोरकार्ड ले सकते हैं. 

इससे पहले यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. स्कूल छात्रों के परिणाम को डाउनलोड करके इसे छात्रों को दे सकते हैं. बोर्ड ने उम्‍मीदवारों के सब्‍जेक्‍ट वाइस स्‍कोर रिलीज़ किए हैं. इस रिजल्‍ट में किसी भी कैंडिडेट को पास या फेल घोषित नहीं किया गया है. पूरे सेशन का फाइनल बोर्ड रिजल्‍ट टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं के बाद जारी किया जाएगा. फाइनल रिजल्‍ट में दोनो टर्म एग्‍जाम के स्‍कोर सम्मिलित होंगे.  सीबीएसई अब 12वीं कक्षा के परिणाम भी जल्द जारी कर सकते हैं. 

बता दें सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. छात्र किसी भी नए अपडेट के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें.

Advertisement

सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं  की टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 15 जून, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी. पहले दिन आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी और वेलनेस का पेपर होगा. वहीं, आखिरी दिन मनोविज्ञान के विषय की परीक्षा होगी. 

 

ये भी पढ़ें - 

 

Advertisement
Advertisement