scorecardresearch
 

Optical Illusion: ढूंढ़ो तो जानें! ऊन के गोलों के बीच खो गई है बॉल, क्या आपको आई नज़र?

Optical Illusion Quiz Image: आपके सामने जो तस्वीर है, उसमें एक कमरे में बुजुर्ग महिला कुर्सी पर बैठी स्कार्फ बुन रही हैं. उनके आस-पास कई ऊन के गोले पड़े हैं. कुछ उनके पास कुर्सी पर हैं तो कुछ जमीन पर गिरे हुए हैं. इन सबके बीच एक बॉल है, जो आसानी से नजर नहीं आ रही है. इसमें आपको बॉल ढूंढनी है.

Advertisement
X
Can you spot Hidden ball (Photo-Bright Side)
Can you spot Hidden ball (Photo-Bright Side)

Quiz Optical Illusion Image: सोशल मीडिया पर लोगों को ऑप्टिकल इल्यूजन में खासी दिलचस्पी होती है. लोग इसके जरिए अपने दिगाम को आजमाते हैं और मजा लेते हैं. हम भी आपके लिए तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन क्विज पेश करते हैं जो आपको हैरान कर देते हैं और दिमाग को भी घुमा देते हैं. आपने अब तक कई हैरतअंगेज और दिमाग को घुमा देने वाले ऑप्टिकल इल्यूजन देखे होंगे, जिनमें छिपी गुत्थियों को सुलझाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी तस्वीरें आपके दिमाग की कसरत करवाते हैं और ऑब्जर्वेशन स्किल दुरुस्त करते हैं. जिससे माइंड फ्रेश होता है. तो आज भी हम आपके लिए ऐसा ही कुछ लेकर आए हैं.

तस्वीर में क्या है?

आपके सामने जो तस्वीर है उसमें एक कमरे में बुजुर्ग महिला कुर्सी पर बैठी स्कार्फ बुन रही हैं. उनके आसपास कई ऊन के गोले पड़े हैं. कुछ उनके पास कुर्सी पर हैं तो कुछ जमीन पर गिरे हुए हैं. वहीं, एक टेबल पर खाना लगा हुआ है. कमरे में कई तरह से सजावट के सामान भी लगे हुए हैं और खिड़की में कुछ पौधे भी रखे हैं. इसके अलावा कमरे में बिल्लियां भी हैं, जो खेल रही हैं. इन सबके बीच एक बॉल है, जो आसानी से नजर नहीं आ रही है. इसमें आपको बॉल ढूंढनी है.

Advertisement

अगर आपको बॉल मिल गई है तो आप वाकई तेज दिमाग के इंसान हैं लेकिन अगर आपको टाइगर नहीं मिला को परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आपको बताएंगे कि बॉल कहां है.

आइये जानते हैं, कहां है बॉल

Ball found in picture (Photo-Bright Side)

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हमें बॉल मिल गई है. लेकिन ये ऐसे छिपी हुई है कि इसे पहचानना मुश्किल हो रहा है. ये बॉल दादी की कुर्सी पर ही उनके बराबर में रखी है. लेकिन वो ऊन के गोले में मिक्स हो गई है इसलिए आसानी से नजर नहीं आ रही है. उम्मीद है अब आपको बॉल मिल गई होगी.

Advertisement
Advertisement